facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

BSE 500 IT कंपनी दे रही है अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड- जान लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

मास्टेक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड घोषित किया, रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर तय।

Last Updated- September 10, 2025 | 9:49 AM IST
Dividend Stocks

आईटी कंपनी मास्टेक लिमिटेड (Mastek Ltd) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने अप्रैल 2025 में इसका ऐलान किया था और अब हाल ही में इसकी रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है।

क्या है रिकॉर्ड डेट?

रिकॉर्ड डेट वह दिन होती है जब कंपनी यह तय करती है कि किस निवेशक के नाम पर शेयर मौजूद हैं और वे डिविडेंड, बोनस या स्टॉक स्प्लिट पाने के हकदार होंगे। मास्टेक ने अपनी रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर 2025, शुक्रवार तय की है।

Mastek के निवेशकों को कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने अप्रैल में कहा था कि वह 320% यानी ₹16 प्रति शेयर (₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर पर) का फाइनल डिविडेंड देगी। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। डिविडेंड की मंजूरी कंपनी की 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में दी जाएगी, जो 23 सितंबर 2025, मंगलवार को होगी। AGM में मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ujjivan SFB का शेयर 7.4% बढ़ा, वित्त वर्ष 2030 के लिए मजबूत रणनीति

Mastek Dividend का इतिहास

मास्टेक ने जनवरी 2025 में भी ₹7 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया था। इससे पहले साल 2024 में कंपनी ने ₹7 का इंटरिम डिविडेंड और ₹12 का फाइनल डिविडेंड शेयरधारकों को दिया था। लगातार डिविडेंड देने की वजह से कंपनी निवेशकों के बीच भरोसेमंद मानी जाती है।

Mastek शेयर की मौजूदा स्थिति

9 सितंबर 2025 को बीएसई पर मास्टेक का शेयर ₹2453 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 0.83% बढ़त दिखा रहा था। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में ₹1,882.90 से लेकर ₹3,375 तक के दायरे में रहा है। वहीं, मास्टेक का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय ₹7,598.10 करोड़ है।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement