बिजली उत्पादन और वितरण करने वाली कंपनी टोरेंट ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में फ्रेंचाइजी योजना के तहत बिजली का वितरण करेगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि कानपुर में बिजली वितरण करने के लिए उसे उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन से 20 साल का ठेका मिला है।
आगे पढ़े
फर्जीवाड़े में फंसी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने कहा है कि 7 जनवरी के बाद उसे कुल 25 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रेक्ट मिला है। कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि उसे 5 करोड़ डॉलर का एक कॉन्ट्रेक्ट मिला है, साथ ही अन्य कई कॉन्ट्रेक्ट मिले हैं। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने […]
आगे पढ़े
होटल लीलावती ने 3 करोड़ डॉलर अधिमूल्य के 300 बकाया बॉन्डों की पुनर्खरीद की है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में होटल लीलावती ने बताया कि यह जीरो कूपन अमेरिकी डॉलर परिवर्तनीय बॉन्ड की परिपक्वता अवधि अप्रैल 2012 है। उसके बाद कंपनी ने कहा कि ये पुनर्खरीद बॉन्ड रद्द किए जा चुके हैं।
आगे पढ़े
विंडसर मशीन ने वित्तीय वर्ष को अप्रैल से मार्च करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने यह निर्णय 30 जनवरी को हुई बैठक में किया। कंपनी ने कहा है कि यह परिवर्तन प्रशासनिक सुविधा के लिए किया गया है।
आगे पढ़े
सुरों के सरताज अल्लारक्खा रहमान ने लॉस एंजलिस के कोडक थिएटर में इतिहास ही रच दिया। उन्होंने जैसे ही अपने हाथ में ऑस्कर अवार्ड थामा, बॉलीवुड को भी नई धुन मिल गई.. धुन, विश्व मंच पर थिरकने की। मुंबई की झुग्गियों पर आधारित ‘स्लमडॉग मिलियनेयर ने ऑस्कर समारोह में सबसे ज्यादा 8 पुरस्कार अपनी झोली […]
आगे पढ़े
विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) को मंजूरी देने वाले बोर्ड ने अडानी समूह के तीन अलग-अलग सेज को मिलाकर एक सेज बनाने की अनुमति दे दी है। यह सेज गुजरात के मुंद्रा में होगा, जिसका क्षेत्रफल 6,100 हेक्टेयर होगा। इस तरह सेज को दी गई 5,000 हेक्टेयर की सीमा भी पहली बार लांघी जा रही है। […]
आगे पढ़े
संकट में घिरी रिटेल कंपनी सुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज में 23 फीसदी हिस्सेदारी वाली कंपनी आईसीआईसीआई वेंचर ने कहा कि कंपनी के मालिक आर सुब्रमण्यन ने सभी निवेशकों से कंपनी की वित्तीय सूचना छिपाई हैं, इसलिए उसके हाथ बंधे हुए हैं। अलबत्ता कंपनी ने सुभिक्षा के तमाम सौदों की पड़ताल कराए जाने की मांग की है। […]
आगे पढ़े
एक भारतीय कंपनी के अधिग्रहण को लेकर सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज और इजरायल की दवा कंपनी टारो के बीच चल रही खींचतान अब थम सकती है। ये दोनों कंपनियां अदालत के पचड़े में फंसने के बजाय अदालत के बाहर ही कोई समझौता करने की तैयारी कर रही हैं। एक इजरायली अखबार की खबर के मुताबिक पिछले […]
आगे पढ़े
इंटरनेट के ककहरे से अंजान भारतीयों को अब महज 125 रुपये में सर्फिंग सीखने का मौका हाथ लग रहा है। सर्फिंग की यह पाठशाला होगी देश भर में सिफी के 2,000 से भी ज्यादा साइबर कैफे में। 10 घंटे का कोर्स पूरा करने वालों को नैशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई)और सिफी टेक्नोलॉजिज की तरफ […]
आगे पढ़े
मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस रिटेल ने पिछले साल 485 नए स्टोर खोले। कंपनी के मुताबिक, नए स्टोरों के खुलने से कंपनी के कारोबारी क्षेत्रफल में 20 लाख वर्गफीट की बढ़ोतरी हुई। इस तरह, रिटेल कंपनियों के विस्तार के मामले में रिलायंस रिटेल किशोर बियाणी के फ्यूचर समूह के बाद दूसरे नंबर पर रही। […]
आगे पढ़े