बिजली उत्पादन और वितरण करने वाली कंपनी टोरेंट ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में फ्रेंचाइजी योजना के तहत बिजली का वितरण करेगी।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि कानपुर में बिजली वितरण करने के लिए उसे उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन से 20 साल का ठेका मिला है।