विंडसर मशीन ने वित्तीय वर्ष को अप्रैल से मार्च करने का निर्णय लिया है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने यह निर्णय 30 जनवरी को हुई बैठक में किया।
कंपनी ने कहा है कि यह परिवर्तन प्रशासनिक सुविधा के लिए किया गया है।