facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

खातों के लिए नए खिलाड़ी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:01 PM IST

सत्यम के खातों में हेराफेरी के खुलासे के बाद कंपनी की पूर्व ऑडिट कंपनी प्राइस वाटरहाउस को हटा दिया गया ।


उसकी जगह सरकार की ओर गठित नए बोर्ड ने दो प्रमुख वैश्विक ऑडिटिंग कंपनियों- केपीएमजी और डेलायट को कंपनी के ऑडिट में हुई धांधली की जांच के लिए नामित किया है।

जबकि धांधली के खेल में शामिल होने का आरोप झेल रही कंपनी की पूर्व ऑडिट फर्म प्राइस वाटरहाउस ने यह तो माना है कि उनके ऑडिटरों की ओर से की गई ऑडिट रिपोर्ट को पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता लेकिन यह दलील भी दी है कि कंपनी के ऑडिटर्स ने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है,

बल्कि प्रबंधन की ओर से उन्हें जो जानकारी और दस्तावेज मुहैया कराए गए थे, उन्हीं के आधार पर कंपनी के खातों की ऑडिट की गई।

दरअसल, ऑडिट फर्म की ओर से सेबी और कंपनी बोर्ड को लिखे पत्र में कहा गया कि राजू के पत्र के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि खातों में पूरी तरह से हेराफेरी की गई है।

संभव है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब हो। ऐसे में बिना पूरी जांच के ऑडिट फर्म को दोषी नहीं माना जा सकता। उधर, सत्यम के बोर्ड के सदस्य सी. अच्युतन ने कहा कि हमने सत्यम के वित्तीय आंकड़ो की समीक्षा के लिए डेलायट और केपीएमजी को नियुक्त करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों से जल्द से जल्द अपना काम पूरा करने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों कंपनियों में भी कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो प्राइस वाटरहाउस में पहले काम कर चुके हैं।

लेकिन उन्हें सत्यम के खातों की ऑडिट के काम में नहीं लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सत्यम के खातों और इसमें प्राइस वाटरहाउस की भूमिका की जांच के बीच यह नियुक्ति की गई है।

इधर, पूर्व ऑडिट कंपनी ने नवगठित बोर्ड को लिखे एक पत्र में कहा कि वह कंपनी के साथ जांच के काम में सहयोग करना चाहेगी और नए निदेशक मंडल को इसमें पूरी सहायता प्रदान करेगी, ताकि जांच के दौरान पैदा किसी मसले का समाधान ढूंढा जा सके।

कंपनी ने पहले कहा था कि सत्यम का ऑडिट उचित ऑडिट प्रमाण और मान्य मानकों के अनुसार किया गया है।

Advertisement
First Published - January 14, 2009 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement