facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: ONGC, Coal India से लेकर Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालय

Nestle India का शुद्ध लाभ 37% बढ़ा, शुद्ध बिक्री 5,000 करोड़ रुपये के पार

Advertisement

Nestle India ने ब्लूमबर्ग के 785.3 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के अनुमान को पीछे छोड़ दिया।

Last Updated- October 19, 2023 | 11:08 PM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

FMCG दिग्गज नेस्ले इंडिया का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 37.28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 908.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसे सभी अहम ब्रांडों के स्थिर प्रदर्शन से सहारा मिला। किटकैट चॉकलेट व नेसकैफे कॉफी निर्माता जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुपालन करती है।

कंपनी ने ब्लूमबर्ग के 785.3 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के अनुमान को पीछे छोड़ दिया। इस अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,009.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 4,577.4 करोड़ रुपये रही थी। यह पहला मौका है जब कंपनी की शुद्ध बिक्री किसी तिमाही में 5,000 करोड़ रुपये के पार निकली है।

कंपनी का एबिटा तिमाही में 31.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,364.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, हमारा टर्नओवर 5,000 करोड़ रुपये के पार निकल गया, जो कंपनी के इतिहास में पहली ऐसी तिमाही है। छोटे शहरों व बड़े गांवों में ब्रांडों के अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति से कंपनी की रफ्तार को बल मिला।

तिमाही में कंपनी की देसी बिक्री 10.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,823.72 करोड़ रुपये रही। नारायणन ने कहा, देसी बिक्री में दो अंकों में इजाफा हुआ। अहम ब्राडों का बेहतर प्रदर्शन जारी रहा, जिसकी अगुआई किटकैट, नेसकैफे क्लासिक, नेसकैफे सनराइज, मंच और मिल्कमेड ने की।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:10 के अनुपात में शेयर ववाजन को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने 2023 के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश 140 रुपये प्रति शेयर को मंजूरी दी, जिस पर 1,349.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement