facebookmetapixel
चमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धार

NCLAT: अक्टूबर-दिसंबर में सिर्फ 15 फीसदी दिवाला मामलों का समाधान, वसूली 27 फीसदी

Last Updated- March 26, 2023 | 6:08 PM IST
NCLAT

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLAT) के पास अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में दर्ज 267 मामलों में से सिर्फ 15 का निपटान हो सका है। भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन मामलों में कुल दावा राशि की सिर्फ 27 फीसदी वसूली हो सकी है।

कोटक सिक्योरिटीज द्वारा IBBI के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, कुल 45 फीसदी मामले परिसमापन के जरिये निपटाए गए। तिमाही आधार पर चालू वर्ष (2022-23) की दूसरी तिमाही में NCLAT में 256 मामले दर्ज किए गए, जो वित्त वर्ष 2019-20 में समान समय में दर्ज 2,000 मामलों के बहुत कम है।

विश्लेषण के अनुसार, कुल परिसमापन में से एक-तिहाई मामले ऐसे थे जिनमें कोई समाधान योजना नहीं मिली थी। अब तक निपटाए गए कुल 1,901 मामलों में से 1,229 में बैंकों ने परिसमापन को अपनाने का निर्णय लिया, जबकि 600 मामलों में समाधान योजना प्राप्त नहीं हुई। वहीं 56 मामलों में समाधान योजना नियमों का पालन नहीं करने के कारण खारिज कर दी गई और शेष 16 मामलों में देनदार ने समाधान योजना के प्रावधानों का उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें : मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ी, हरियाणा दे रहा सबसे अधिक पैसा; जानिए अन्य राज्यों का क्या है हाल

इसके साथ ही, परिसमापन के तहत निपटाए गए 76 फीसदी मामले या तो सक्रिय नहीं थे या पूर्व में BIFR (औद्योगिक और वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड)-पश्चात प्रक्रिया का हिस्सा थे और शेष के लिए अन्य कारण थे। रिपोर्ट में बताया गया कि तीसरी तिमाही में 267 बंद मामलों में से लगभग 45 फीसदी मामलों का निपटारा परिसमापन के माध्यम से किया गया, जबकि सिर्फ 15 फीसदी मामलों को स्वीकृत दावों के साथ समाधान किया गया।

खास बात यह है कि इन मामलों में लेनदारों को 73 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, समाधान प्रक्रिया का समय अब भी बहुत अधिक बना हुआ है लेकिन वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में दर्ज सर्वाधिक समय से कुछ कम हुआ है।

First Published - March 26, 2023 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट