facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

RIL AGM 2025: अब स्मार्ट चश्मा और टीवी बनेंगे आपके मोबाइल-पीसी, अंबानी की कंपनी ला रही Jio Frames, JioPC समेत ये 5 धांसू प्रोडक्ट

Advertisement

RIL की AGM में पेश हुई डिजिटल और AI स्ट्रैटेजी, जियो फ्रेम्स, जियोपीसी, RIYA, वॉइस प्रिंट और जियोलेंज से बदलेगा टेक का अनुभव

Last Updated- August 29, 2025 | 4:15 PM IST
jio frames

RIL AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में कंपनी की डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्ट्रैटेजी पेश की। इस दौरान उनके बेटे आकाश अंबानी ने दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए और मुकेश अंबानी ने ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ तथा गूगल के साथ साझेदारी का ऐलान किया।

Jio Frames: भारत के लिए स्मार्ट वियरेबल

आकाश अंबानी ने जियो फ्रेम्स को लॉन्च किया। यह AI-आधारित स्मार्ट वियरेबल है, जिसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है। इसके जरिए फोटो और वीडियो लिए जा सकते हैं, लाइव जाया जा सकता है और फाइलें सीधे जियो क्लाउड पर सुरक्षित रहती हैं। इसे पढ़ाई, कुकिंग और ट्रैवल जैसी रोजमर्रा की जरूरतों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ओपन-ईयर स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

कैसे काम आएगा?

पढ़ाई में: मान लीजिए आप कोई इंग्लिश किताब पढ़ रहे हैं और आपको उसकी समरी चाहिए। जियो फ्रेम्स से पूछने पर यह आपको हिंदी में छोटी समरी बता देगा।

किचन में: अगर आप कोई नई डिश बना रहे हैं और आपके हाथ व्यस्त हैं, तो बस आवाज से पूछिए। यह आपको स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी सुनाता जाएगा।

यात्रा के दौरान: किसी नए शहर में घूमते वक्त, किसी जगह के बारे में जानकारी चाहिए तो जियो फ्रेम्स आपको तुरंत उस जगह का इतिहास और महत्व बता देगा।

Jio PC: टीवी बनेगा कंप्यूटर

जियोपीसी एक ऐसा डिवाइस है जो किसी भी टीवी या स्क्रीन को AI-रेडी कंप्यूटर में बदल सकता है। इसे शुरू करने के लिए केवल कीबोर्ड जोड़ना होगा। पूरा सिस्टम क्लाउड पर चलता है, जिससे ज्यादा खर्च नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर स्टोरेज व पावर को आसानी से बढ़ाया जा सकेगा।

कैसे काम आएगा?

ऑनलाइन क्लासेस: मान लीजिए किसी घर में बच्चों के पास लैपटॉप नहीं है। जियोपीसी से वे अपने टीवी पर ही कंप्यूटर की तरह ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे और असाइनमेंट पूरा कर पाएंगे।

ऑफिस का काम: छोटे बिजनेस या प्रोफेशनल लोग बिना ज्यादा खर्च किए टीवी को कंप्यूटर बनाकर ईमेल, वीडियो मीटिंग और डॉक्यूमेंट्स का काम कर पाएंगे।

मनोरंजन और पढ़ाई साथ-साथ: परिवार का कोई सदस्य टीवी पर मूवी देख सकता है, वहीं दूसरा सदस्य उसी स्क्रीन को कंप्यूटर बनाकर पढ़ाई या प्रोजेक्ट कर सकता है।

Also Read | RIL AGM: रिलायंस रिटेल ने ₹3.3 लाख करोड़ का रेवेन्यू किया दर्ज, अब सुपर ग्रोथ की ओर नजर

जियोहॉटस्टार पर RIYA: अब सर्च नहीं, बस पूछिए

आकाश अंबानी ने AGM में RIYA पेश किया, जो एक वॉइस-इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट है। इसके जरिए कंटेंट खोजना बेहद आसान हो जाएगा। यूजर अपनी पसंद की सीरीज, पुराने एपिसोड, किसी मैच की हाइलाइट्स या फिर खिलाड़ियों का डीटेल्ड एनालिसिस, सिर्फ बोलकर पा सकेंगे। अब बार-बार स्क्रॉल या सर्च करने की जरूरत नहीं होगी, बस पूछिए और RIYA तुरंत आपको सही कंटेंट दिखा देगा।

Voice Print: अपनी भाषा में असली अनुभव

आकाश अंबानी ने Voice Print को ‘इमर्सिव स्टोरीटेलिंग की अगली बड़ी छलांग’ बताया। इसकी मदद से दर्शक अब खेल और मनोरंजन को अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा में देख पाएंगे। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ डबिंग नहीं होगी, बल्कि AI वॉइस क्लोनिंग और लिप-सिंक टेक्नोलॉजी की मदद से आपके पसंदीदा स्टार अपनी ही आवाज में, आपकी भाषा बोलते नजर आएंगे। चाहे क्रिकेट का मैच हो या ब्लॉकबस्टर फिल्म, अब हर कंटेंट आपकी भाषा में बिल्कुल नेचुरल और असली अनुभव जैसा लगेगा।

Jio LenZ: कंटेंट देखने का नया अंदाज

आकाश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को JioLenZ से भी परिचित कराया। यह एक ऐसा ब्रेकथ्रू फीचर है जो दर्शकों को कंटेंट देखने का नया अनुभव देगा। इसके जरिए एक ही क्लिक में कई व्यूइंग ऑप्शन मिलेंगे, जो पूरी तरह से यूजर की पसंद के अनुसार एडजस्ट हो जाएंगे। यानी यह कंटेंट अब आपके स्क्रीन पर उसी तरीके से दिखेगा, जैसे आप चाहते हैं।

रिलायंस इंटेलिजेंस: भारत के लिए AI मिशन

मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा कि रिलायंस इंटेलिजेंस का मकसद भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में दुनिया के सबसे आगे खड़ा करना है। इसके लिए कंपनी बड़े-बड़े AI डेटा सेंटर बनाएगी, जो ग्रीन एनर्जी से चलेंगे। इस पहल के तहत रिलायंस दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों और ओपन-सोर्स समूहों को साथ लाएगा। ताकि भारत में ऐसी AI सेवाएं मिल सकें जो भरोसेमंद हों और जिन्हें आम लोग, छोटे कारोबार और बड़े उद्योग सभी आसानी से इस्तेमाल कर सकें। सीधे शब्दों में कहें तो, रिलायंस इंटेलिजेंस भारत में रिसर्च और नई खोज को बढ़ावा देगा और ऐसी तकनीक बनाएगा, जिससे पढ़ाई, कारोबार, खेती और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में फायदा पहुंचे।

गूगल के साथ साझेदारी

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस अब गूगल के साथ मिलकर काम करेगा। रिलायंस के पास बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट संभालने की क्षमता है और गूगल के पास क्लाउड और AI की मजबूत तकनीक है। दोनों मिलकर ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएंगे, जिससे भारत के स्टार्टअप्स और कंपनियां जल्दी और सुरक्षित तरीके से नए-नए आइडिया पर काम कर पाएंगी।

Advertisement
First Published - August 29, 2025 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement