facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीरRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ेगा महंगाई का दबाव, मॉनसून की बेरुखी भी बढ़ाएगी संकटरुपये में रिकॉर्ड तेजी: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से दो महीने की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर परकुपोषण से उबर रहे भारत में अब मोटापा व मधुमेह बनी नई चुनौती, एक साल में 218% बढ़ी दवाओं की बिक्रीट्रक ड्राइवरों के लिए रेटिंग सिस्टम लाएगी सरकार, कौशल और चालान के आधार पर मिलेगी रैंकिंगSC का बड़ा फैसला: आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर सुनाना होगा निर्णय, देरी पर बदलेगी पीठचुनावी वादे पूरे करना नवनिर्वाचित सरकारों के लिए साबित होगा भारी-भरकम सिरदर्दEditorial: देश के प्रमुख जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी, अधिकतर नदी बेसिन गंभीर जल संकट के कगार परRBI Annual Report: RBI के विदेशी मुद्रा लेन-देन का मुनाफा 52% बढ़ा, कमाया ₹1.69 लाख करोड़ का लाभपश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरी

Adani समूह के और शेयर लोन की सुरक्षा के लिए गिरवी रखे गए

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 4:54 PM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

अदाणी समूह की कंपनियों के और शेयर कंपनी की प्रमुख फर्म द्वारा लिए गए लोन की सुरक्षा के तौर पर गिरवी रखे गए हैं। एक न्यासी ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी।

एसबीआईकैप न्यासी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के और 0.99 फीसदी शेयर अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के कर्जदाताओं के लाभ के लिए गिरवी रख दिए गए हैं। अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के अतिरिक्त 0.76 फीसदी शेयर बैंकों में गिरवी रखे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की इकाई एसबीआईकैप ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि अदाणी एंटरप्राइजेज ने कितना कर्ज लिया है, जिसके लिए शेयर गिरवी रखे गए हैं। हालिया घटनाक्रम के बाद, एसबीआईकैप के पास अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के दो फीसदी शेयर गिरवी हो गए हैं।

अदाणी ट्रांसमिशन के मामले में यह आंकड़ा 1.32 फीसदी है। इससे पहले सात मार्च को अदाणी समूह ने कहा था कि उसने 7,374 करोड़ रुपये का ऋण चुका दिया है।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement