facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

Meesho Valuation: फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट ने Meesho का वैल्यूएशन 10% घटाकर 4.4 अरब डॉलर किया

Last Updated- May 30, 2023 | 6:47 PM IST
Meesho

विदेशी निवेशक कंपनियां भारतीय यूनिकॉर्न के वैल्यूएशन (valuation) में लगातार गिरावट कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट (Fidelity investments) ने ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो (Meesho) का वैल्यूएशन 9.7 प्रतिशत घटाकर 4.4 अरब डॉलर कर दिया है।

फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट की तरफ से यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) में दाखिल नियामक फाईलिंग से यह जानकारी मिली है। बता दें कि फिडेलिटी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म मीशो में एक प्रमुख निवेशक भी है।

फिडेलिटी की ई-कॉमर्स फर्म में कई फंडों जैसे वेरिएबल इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स फंड III और IV, और फिडेलिटी सेंट्रल इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो एलएलसी के जरिये हिस्सेदारी है।

मीशो के वैल्यूएशन में ऐसे समय में कमी आई है जब कई प्रमुख भारतीय यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर से अधिक के वैल्यूएशन वाली कंपनियां) के वैल्यूएशन में विदेशी इन्वेस्टर द्वारा कटौती की गई है।

इससे पहले एडटेक यूनिकॉर्न एरुडिटस और बायजू, फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म स्विगी, कैब हिलिंग प्लेटफॉर्म ओला, फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स और ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी फार्मइजी (Pharmeasy) के वैल्यूएशन में भी कमी गई है।

हालांकि, ये कमी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के इंटरनल आकलन पर आधारित हैं और जरूरी नहीं कि स्थायी स्थिति का संकेत दें। बाजार की स्थिति ठीक होने पर वैल्यूएशन का आकलन किया जाता है।

कंपनी ने पिछले एक साल में बड़े पैमाने पर की है छंटनी

कई अन्य स्टार्ट-अप की तरह सॉफ्टबैंक और प्रोसस (Prosus) के समर्थन वाली मीशो हाल ही में छंटनी से गुजर रही हैं। फर्म ने यह कार्रवाई 2025 तक पब्लिक लिस्टिंग पर नज़र रखते हुए कैश बर्न (Cash Burn) को कम करने और प्रॉफिटेबल बनने के लिए की है।

मीशो ने इस महीने की शुरुआत में 251 कर्मचारियों को निकाल दिया था, जिसे कंपनी के को-फाउंडर सीईओ विदित आत्रे ने ‘गलती से नियुक्ति’ बताया था। पिछले साल अप्रैल में भी मीशो ने 150 कर्मचारियों को निकाल दिया था। इसके बाद अपने ग्रोसरी बिजनेस को बंद करने पर अगस्त में 300 और कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई थी।

कंपनी ने 2022 की शुरुआत में 4 करोड़ डॉलर के अपने मासिक कैश बर्न को 85 प्रतिशत से कम करके 50 लाख डॉलर कर दिया है। कंपनी अब अपने वार्षिक राजस्व वृद्धि टारगेट को 100 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करना चाह रही है।

फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में मीशो का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.5 गुना होकर 3,232 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था जबकि इसका घाटा 7.5 गुना बढ़कर 3,247 करोड़ रुपये पर आ गया था।

नतीजतन, कई निवेशकों और उद्योग पर नजर रखने वालों ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बात की और कहा कि निकट भविष्य में बड़े भारतीय स्टार्ट-अप को वैल्यूएशन में कमी का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि यूनिकॉर्न में फंडिंग की रफ़्तार धीमी हो गई है, इसलिए वैल्यूएशन में 50 से 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

First Published - May 30, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट