facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

मारुति को 17 साल में पहली बार घाटा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:08 AM IST

मारुति सुजूकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 268.3 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले 17 साल में पहली बार कंपनी को किसी तिमाही में घाटा हुआ है। इस दौरान कारोना वायरस महमारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते कंपनी के कामकाज पर बुरा असर पड़ा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 1,376.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। जून 2020 तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 3,677.5 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में 18,735.2 करोड़ रुपये रही थी। आलोच्य तिमाही में एकल आधार पर कंपनी को पहली तिमाही में 249.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।
मारुति ने कहा कि वैश्विक महामारी के चलते कंपनी के इतिहास की यह अप्रत्याशित तिमाही रही। सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन का पालन करते हुए इस तिमाही के बड़े हिस्से में कंपनी के कारखानों में न तो कोई उत्पादन हुआ और न ही कोई बिक्री हुई। उसने कहा कि मई में मामूली स्तर पर उत्पादन और बिक्री का काम शुरू हो पाया।

Advertisement
First Published - July 29, 2020 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement