facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन को तरजीही आधार पर शेयर जारी करेगी Maruti

Advertisement

Maruti Suzuki ने 31 जुलाई को ऐलान किया था कि वह सुजूकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण SMC से करेगी

Last Updated- August 08, 2023 | 11:08 PM IST
Maruti Suzuki

मूल कंपनी सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) के गुजरात संयंत्र की 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए मारुति सुजूकी इंडिया तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर जारी करेगी। यह सौदा मारुति सुजूकी के शेयर आधार में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर देगा और देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी में एसएमसी की शेयरधारिता करीब 1.8 फीसदी बढ़ा देगा।

मारुति सुजूकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, चाहे कंपनी के कर पश्चात लाभ, प्रति शेयर आय या प्रति शेयर लाभांश के लिहाज से हो, शेयर अदलाबदली का विकल्प शेयरधारकों के लिए किसी अन्य विकल्प (मसलन नकद भुगतान) के मुकाबले बेहतर होगा।मारुति सुजूकी ने 31 जुलाई को ऐलान किया था कि वह सुजूकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण एसएमसी से करेगी, जिसके पास गुजरात प्लांट का स्वामित्व है ताकि उत्पादन क्षमता में इजाफा हो। गुजरात प्लांट मारुति सुजूकी के लिए कारों का विनिर्माण एसएमसी व मारुति सुजूकी के बीच कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट (सीएमए) के तहत करती है।

भार्गव ने कहा, हम तीनों लेनदेन – सीएमए की समाप्ति, एसएमसी से गुजरात प्लांट के शेयर की खरीद के फैसले और इस लेनदेन के लिए एसएमसी को तरीजीही आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने के मामले में अल्पांश शेयरधारकों की निश्चित तौर पर मंजूरी लेंगे।

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement