facebookmetapixel
Advertisement
भारत में AI को नहीं मिल सकता रचयिता का दर्जा, कॉपीराइट कार्यालय ने अर्जी खारिज कीGST कलेक्शन अगस्त में 8.3% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़, आयात से राजस्व में तेज उछालआईटी सेवा कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां, सितंबर में पेशेवरों के लिए 57,000 नौकरियांदोहरी लिस्टिंग की राह आसान करने की तैयारी, सेबी-आईएफएससीए में तेज हुई चर्चाइन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी से निर्माण उपकरण उद्योग ने वृद्धि अनुमान बढ़ायाएचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी की विरासत की बराबरी मुश्किल: शंकर शर्मा 1991 के सुधारों से मिली नई उड़ान, अब भारत को चाहिए संस्थानों में अगली बड़ी क्रांति: यूआर भट्टकंपनियों को AI से असली फायदा उठाने में मुश्किल, बड़े पैमाने पर अपनाने की चुनौतीटाटा मोटर्स ने आठ महीने में हासिल की सबसे तेज बाजार हिस्सेदारी, पहुंची दूसरे पायदान परEditorial: इनोवेटिव अधिग्रहण, IT उद्योग की बदलती जरूरत

मारुति सुजूकी ने शुरू की नई असेंबली लाइन

Advertisement

मारुति ने मंगलवार को बताया, ‘नई असेंबली लाइन में हर साल 1,00,000 वाहन बनाने की क्षमता है।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:59 PM IST
Maruti Suzuki Q3 Results

मारुति सुजूकी इंडिया ने हरियाणा के मानेसर में अपने संयंत्र में एक नई असेंबली लाइन जोड़ी है। इससे कंपनी की कुल विनिर्माण क्षमता 22.5 लाख वाहन से बढ़कर 23.5 लाख वाहन हो गई है।

मारुति ने मंगलवार को बताया, ‘नई असेंबली लाइन में हर साल 1,00,000 वाहन बनाने की क्षमता है। ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6, वैगन आर, डिजायर, एस-प्रेसो, सियाज और सेलेरियो जैसे कई सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहन इसी (मानेसर) संयंत्र में बनाए जाते हैं।’

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी के देश भर में तीन विनिर्माण संयंत्र हैं। हरियाणा में इसके गुरुग्राम संयंत्र की क्षमता 7,00,000 वाहन प्रति वर्ष है जबकि गुजरात का हंसलपुर संयंत्र सालाना 7,50,000 वाहनों का उत्पादन कर सकता है।

मानेसर संयंत्र की क्षमता अब 9,00,000 वाहन प्रति वर्ष हो गई है। मारुति सुजूकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी हिसाशी तेकुची ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले सात-आठ वर्षों में अपनी क्षमता करीब दोगुनी करके 40 लाख वाहन प्रति वर्ष करना है।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement