facebookmetapixel
Advertisement
India-AI Impact Summit 2026 में कारोबारियों की नजर किस पर? AI समिट से मिलेंगे बड़े संकेतStock to buy: एक्सपर्ट की नई खरीदारी लिस्ट! ये 3 शेयर करा सकते हैं कमाई? चेक कर लें टारगेट, स्टॉप लॉसInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान परInfosys-Wipro ADR में गिरावट, ‘ज्यादा लोगों से ज्यादा काम’ वाला मॉडल अब खतरे में₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिएStock Market Update: सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 25,600 पर; IT शेयरों में भारी बिकवालीStocks To Watch Today: ONGC, Coal India से लेकर Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदम

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भारत की इकॉनमिक ग्रोथ में एक चौथाई योगदान देना चाहिए: Mahindra

Advertisement

महिंद्रा समूह ने कहा कि अंतरिम बजट में राजनीति पर अर्थशास्त्र को प्राथमिकता दी गई है, राजकोषीय सूझ-बूझ को अपनाया गया है और पूंजीगत व्यय में अधिक निवेश किया गया है।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:37 PM IST
Mahindra
Representative Image

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह (Mahindra & Mahindra Group)के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने शुक्रवार को कहा कि 2047 तक 30,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था और एक विकसित देश (विकसित भारत) बनने की महत्वाकांक्षा के बीच विनिर्माण क्षेत्र को भारत की आर्थिक वृद्धि में एक चौथाई योगदान देने की जरूरत है।

एबीपी नेटवर्क के ‘आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 3.0’ में राष्ट्रीय विकास और आर्थिक समृद्धि को तेज करने में उद्योगों तथा उद्यमों की भूमिका पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले सात साल में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से वैश्विक जीडीपी में उतना ही योगदान होने की उम्मीद है, जितना पूरे यूरोपीय संघ का मिलकर होता है।

शाह ने कहा, ‘‘भारत ने विकसित भारत बनने के लिए 2047 तक 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। इसका मतलब है कि विनिर्माण सकल घरेलू उत्पाद का 25 प्रतिशत होना चाहिए… हमें अधिक महत्वाकांक्षी होना चाहिए और विनिर्माण को 16 गुना और निर्यात को 11 गुना बढ़ाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में राजनीति पर अर्थशास्त्र को प्राथमिकता दी गई है, राजकोषीय सूझ-बूझ को अपनाया गया है और पूंजीगत व्यय में अधिक निवेश किया गया है।

शाह ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में शानदार काम किया है। भारत में विनिर्माण को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बुनियादी ढांचे का बड़े पैमाने पर विकास किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 3:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement