facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

Macrotech Developers का 2023 में अपने कर्ज में 40 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 11:31 AM IST
macrotech developers

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers Limited) का लक्ष्य इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक अपने शुद्ध कर्ज को करीब 40 प्रतिशत कम कर 5,000 करोड़ रुपये पर लाने का है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढ़ा ने यह बात कही है। मुंबई की मैक्रोटेक डेवलपर्स लोढ़ा ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करती है।

अभिषेक लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारत के आवासीय रियल एस्टेट बाजार का दीर्घावधि का वृद्धि परिदृश्य काफी मजबूत है।

उन्होंने कहा कि बिक्री बुकिंग और नकदी प्रवाह इस वित्त वर्ष में अबतक बहुत मजबूत रहा है, जिसके परिणामस्वरूप दिसंबर तिमाही में कंपनी का कर्ज 753 करोड़ रुपये घटकर 8,042 करोड़ रुपये रह गया।

लोढ़ा ने कहा, ‘‘हम इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज को 1,000 करोड़ रुपये घटाकर करीब 7,000 करोड़ रुपये करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’ कंपनी की योजना हर तिमाही में कर्ज में 500-800 करोड़ रुपये की कमी लाने का है।

लोढ़ा ने कहा, ‘‘इस कैलेंडर वर्ष के अंत हमारा शुद्ध कर्ज घटकर करीब 5,000 करोड़ रुपये रह जाएगा।’’हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी का शून्य ऋण की इकाई बनने का लक्ष्य नहीं है। चालू वित्त वर्ष के दौरान अबतक के कुल परिचालन प्रदर्शन पर लोढ़ा ने कहा कि कंपनी ने सभी तीन प्रमुख क्षेत्रों- बिक्री बुकिंग, मार्जिन और भविष्य की वृद्धि के लिए नए जमीन के टुकड़ों के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिसंबर तिमाही में मैक्रोटेक डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर 3,035 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में 9,039 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,570 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 11:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement