facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Section 17A: सुप्रीम कोर्ट ने धारा 17ए की वैधता पर दिया बंटा हुआ फैसला; बड़ी पीठ को मामला सौंपा गया

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने धारा 17ए पर बंटा फैसला सुनाया; एक ने निरस्त, दूसरे ने स्वतंत्र प्राधिकरण के तहत लागू रखने का सुझाव दिया।

Last Updated- January 14, 2026 | 7:54 AM IST
Supreme Court
Representative Image

उच्चतम न्यायालय के दो सदस्यीय पीठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए की वैधता पर बंटा हुआ फैसला दिया। यह प्रावधान 2018 में जोड़ा गया था, जिसके तहत किसी लोक सेवक द्वारा आधिकारिक निर्णय से जुड़े कृत्यों के संबंध में जांच शुरू करने से पहले सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना ने इस प्रावधान को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार-रोधी कानून के मूल उद्देश्य को ही कमजोर करता है। जबकि न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन ने धारा 17ए को असंवैधानिक घोषित करने से इनकार किया। लेकिन उन्होंने इसके दायरे को सीमित करते हुए निर्देश दिया कि जांच की अनुमति देने का निर्णय कार्यपालिका के बजाय लोकपाल या लोकायुक्त जैसी किसी स्वतंत्र संस्था के पास होना चाहिए।

दोनों न्यायाधीशों के अलग-अलग मत होने के कारण मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष बड़े पीठ को सौंप दिया गया।  अपने निर्णय में न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि धारा 17ए ईमानदार प्रशासन की रक्षा के नाम पर गलत चीजों को संरक्षण देती है। उन्होंने कहा कि जांच शुरू करने से पहले पूर्व अनुमति की शर्त उन सुरक्षा प्रावधानों को पुन: सामने ले आती है, जिन्हें अदालत पहले ही अमान्य कर चुकी है। इस तरह यह भ्रष्टाचार-रोधी ढांचे के उद्देश्य के बिल्कुल विपरीत है।

दूसरी ओर, न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने माना कि यदि इस प्रावधान को कार्यपालिका के नियंत्रण से अलग कर दिया जाए, तो इसे बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने तर्क दिया कि निराधार या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों से प्रशासन को पंगु होने से बचाने के लिए किसी न किसी प्रकार की पूर्व जांच आवश्यक है, लेकिन यह जांच किसी स्वतंत्र प्राधिकरण द्वारा की जानी चाहिए।

Advertisement
First Published - January 14, 2026 | 7:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement