facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

एलऐंडटी नहीं करेगी सत्यम का अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:53 PM IST

सत्यम के अधिग्रहण के कयास चाहे लगे रहे हैं, लेकिन उसे छूने से अभी तो तमाम कंपनिया परहेज ही कर रही हैं।


इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की दिग्गज लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने साफ तौर पर कहा है कि वह सत्यम के अधिग्रहण के बारे में नहीं सोच रही है।एलऐंडटी के प्रवक्ता ने कहा, ‘सत्यम पर कब्जे का हमारा कोई इरादा नहीं है।’

गौरतलब है कि वित्तीय धोखाधड़ी का पता चलने के बाद से सत्यम की तमाम मोर्चों पर जांच चल रही है। एलऐंडटी की इस कंपनी में 4 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘सॉफ्टवेयर कंपनी में हमारा निवेश पोर्टफोलियो निवेश है। इसे रणनीतिक न माना जाए।’

कंपनी के एक अधिकारी ने इस बात से भी इनकार किया कि मौके का फायदा उठाकर कंपनी सत्यम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। उसने कहा कि बढ़ी हुई हिस्सेदारी कई चरणों में बाजार से खरीदी गई है।

दरअसल पिछले काफी समय से बाजार में ये अटकलें जारी थीं कि एलऐंडटी सत्यम को गर्दिश में देखकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है और बाद में उसका अधिग्रहण कर लेगी।

Advertisement
First Published - January 8, 2009 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement