facebookmetapixel
Advertisement
Q1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीदगाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रा के उत्तरा​धिकारी के लिए टाटा ट्रस्ट्स बनाएगा चयन समितिआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेट

GenAI में 1,000 इंजीनियरों को प्र​शि​क्षित करेगी LTTS

Advertisement

Nvidia के जेनएआई सॉफ्टवेयर में इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है कंपनी

Last Updated- March 20, 2024 | 11:24 PM IST
Larsen and Toubro

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) एनवीडिया के जेनएआई सॉफ्टवेयर में 1,000 इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। कंपनी के अनुसार यह उन करीब 3,000 इंजीनियरों के अतिरिक्त होंगे जिन्हें एलटीटीएस में बाहरी साझेदारी और आंतरिक प्रशिक्षण क्षमताओं के जरिये जेनएआई कौशल में पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। आगे चलकर इस संख्या में और इजाफा किया जाएगा।

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के मुख्य कार्या​धिकारी और प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा ने कहा कि एनवीडिया सॉफ्टवेयर पर हमारे सहयोगियों को प्रशिक्षित करने से हमारे इंजीनियरों को पूरे उद्योग में नवीन, बड़े स्तर पर जेनरेटिव एआई समाधान प्रदान करने की सुविधा मिलेगी। हम असल दुनिया की चुनौतियों को हल करने और अपने वैश्विक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य सृजित करना चाहते हैं।

एलटीटीएस ने एनवीडिया जीटीसी वैश्विक एआई सम्मेलन में भाग लिया और एनवीडिया नेमो, एनवीडिया एनआईएम सहित एनवीडिया एआई एंटरप्राइज जैसे सॉफ्टवेयर में अपने इंजीनियरों का कौशल विकास करने की अपनी योजना का खुलासा किया।

कंपनी के अनुसार इसे एलटीटीएस के प्रशिक्षण कार्यक्रम से हासिल किया जाएगा, जिसका उद्देश्य एआई विशेषज्ञों का प्रतिभा समूह बनाना है। एनवीडिया नेमो जेनएआई विकसित करने के लिए एंड-टु-एंड प्लेटफॉर्म है।

एनवीडिया सेल्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर त्रिवेदी ने कहा कि एनवीडिया को दुनिया भर के उद्यमों में एआई अपनाने और प्रभाव में तेजी लाने के लिए विभिन्न उद्योगों के लिए एआई समाधान की अग्रणी प्रदाता एलटीटीएस के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। नेमो और आरएजी जैसी अपनी प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर एलटीटीएस अपनी एआई क्षमता बढ़ाने में
सक्षम होगी।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement