facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागू

L&T को पश्चिम एशिया में मिला 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर

Advertisement

एलऐंडटी पश्चिम एशिया में अपनी उपस्थिति मजबूत करेगा

Last Updated- March 14, 2024 | 11:14 PM IST
L&T

लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) के हाइड्रोकार्बन कारोबार को पश्चिम एशिया की एक ग्राहक से एक बड़ी तटवर्ती गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर ‘बड़ा’ है। इसका मतलब यह है कि यह ऑर्डर 5,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच का है।

L&T ने इस ऑर्डर के सटीक मूल्य का खुलासा नहीं किया है। L&T ने कहा कि इस ऑर्डर के तहत मौजूदा पाइपलाइन कॉरिडोर के समानांतर चलने वाले संबंधित स्क्रैपर रिसीवर और लॉन्चर तथा मेन लाइन आइसोलेशन वाल्व (एमएलआईवी) स्टेशनों के साथ-साथ दो नई 56 इंच की पाइपलाइनों की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईसीपी) शामिल है।

L&T के पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (ऊर्जा) सुब्रमण्यम सरमा ने कहा कि यह हमें मिली अब तक की सबसे बड़ी अंतरदेशीय पाइपलाइन ईपीसी परियोजना है। हम इस रणनीतिक परियोजना में अपनी विशेषज्ञता देने के लिए उत्साहित हैं।

ऑर्डर हासिल करने का यह ऐलान पश्चिम एशिया, विशेष रूप से सऊदी अरामको द्वारा अपनी पूंजीगत व्यय योजनाओं का पुनर्गठन करने की पृष्ठभूमि में सामने आया है। दिसंबर 2023 तक L&T की बकाया ऑर्डरबुक 4.69 लाख करोड़ रुपये थी। विश्लेषकों का अनुमान है कि इसका 30 प्रतिशत हिस्सा सऊदी अरामको का था।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement