facebookmetapixel
Advertisement
China Inflation: चीन में महंगाई की रफ्तार पड़ी धीमी, जुलाई में घटकर 0.5 फीसदी पर आईStock Market Today: GIFT Nifty सुस्त, लेकिन Asia के बाजारों में तेजी! Hormuz पर US-Iran डील से आज बाजार की दिशा होगी तयOil Prices: कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 84 डॉलर के पार; होर्मुज को लेकर अनिश्चितता से बढ़े दामDLF Retail Growth: महंगे ब्रांड और बढ़ते खर्च से DLF को बड़ा फायदा, रिटेल आय में 20-22% उछाल की तैयारीStocks To Watch Today: Signature Global, LIC, Vedanta Aluminium समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरसीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?

चालू हालत में भारती डिफेंस को बेचना चाहते हैं परिसमापक

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:53 AM IST

रक्षा सेवाओं के लिए जहाज बनाने वाली कंपनी भारती डिफेंस ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (बीडीआईएल) के परिसमापक कंपनी को चालू हालत में बेचे जाने के लिए बोली मंगाना चाहते हैं। एनसीएलटी ने जनवरी 2019 में दिवालिया प्रक्रिया बंद कर दी थी।
बीमार इकाई को कर्ज देने वाले एक लेनदार के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि काफी कानूनी लड़ाई के बाद कंपनी को परिसमापन के लिए रखा गया। यह जानने की कोशिश हो रही है कि क्या परिसमापन के दौरान चालू हालत में कंपनी को खरीदने के लिए निवेशक की दिलचस्पी नजर आती है। चालू हालत का सिद्धांत एक मान्यता है कि एक इकाई भविष्य में कारोबार में बनी रहेगी।
डेलॉयट तोमात्सु इंडिया एलएलपी के मुताबिक, इसका रिजर्व प्राइस 615 करोड़ रुपये तय किया गया है, जो इस कंपनी के परिसमापन प्रक्रिया का प्रबंधन कर रही है।
बैंकरों ने कहा कि दबाव वाले इस खाते के लिए बैंक पहले ही प्रावधान कर चुके हैं। अगर मौजूदा कदम के नतीजे नहीं निकलते तो इसे टुकड़ों में बेचने का विकल्प भी खुला हुआ है।
दाभोल, रत्नागिरि, गोवा, मंगलूर, चेन्नई और कोलकाता में कंपनी के अत्याधुनिक जहाज निर्माण केंद्र हैं। जहाज निर्माण उद्योग में देसी व वैश्विक नरमी के कारण कंपनी दबाव में आ गई, जिसके कारण अनुबंध रद्द हुए और इसके नतीजे के तौर पर कर्ज व लागत में इजाफा हो गया।

Advertisement
First Published - February 23, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement