facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

सेल्फ-मेड अरबपतियों में दीपिंदर गोयल नंबर वन

Advertisement

आईडीएफसी फर्स्ट–हुरुन इंडिया 2025 रैंकिंग में दमानी दूसरे और इंडिगो के प्रमोटर तीसरे स्थान पर

Last Updated- December 18, 2025 | 7:57 AM IST
Deepinder Goyal

अपनी मेहनत से खुद का कारोबार खड़ा करने वाले उद्यमियों में इटर्नलके दीपिंदर गोयल सबसे आगे खड़े हैं। आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन इंडिया टॉप 200 सेल्फ-मेड एंटरप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया-2025 की सूची में गोयल ने 3.2 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

पिछले साल इस सूची में सबसे बड़े कारोबारी रहे एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकिशन दमानी इस बार 3 लाख करोड़ रुपये की मिल्कियत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सालाना आधार पर उनकी पूंजी में 13 प्रतिशत की कमी आई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन के राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल स्वयं की लगन और मेहनत के बल पर कारोबार को ऊंचाई पर पहुंचाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कंपनी का मूल्यांकन 2.2 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन इंडिया की इस सूची में उन उत्साही उद्यमियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने वर्ष 2000 के बाद ऐसी कंपनियों का निर्माण किया, जो इस समय इस सहस्राब्दी की सबसे मूल्यवान इकाइयों में गिनी जाती हैं। सूची में शामिल सभी कंपनियों का संयुक्त मूल्य 42 लाख करोड़ रुपये है, जो वार्षिक वृद्धि के हिसाब से 15 प्रतिशत अधिक है। इस सूची में 51 शहरों के उद्यमी हैं, जिनमें सबसे अधिक 88 बेंगलूरु के है। इसके बाद मुंबई (83) और नई दिल्ली (52) का नंबर है, यानी इन दोनों को मिला दें तो सूची में आधे से अधिक उद्यमी इन्हीं दो महानगरों से ताल्लुक रखते हैं।

सामूहिक रूप से इन कंपनियों ने प्रत्यक्ष करों के रूप में 8,030 करोड़ रुपये दिए हैं, जो पिछले वर्ष के 4,570 करोड़ रुपये से अधिक है। ये कंपनियां लगभग 8 लाख लोगों को रोजगार देती हैं। ताजा सूची में शामिल कंपनी संस्थापकों की औसत आयु 48 वर्ष है। वित्तीय वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, सूची में सबसे अधिक लाभदायक कंपनियां इंटरग्लोब एविएशन (7,258 करोड़ रुपये), एवेन्यू सुपरमार्ट्स (2,707 करोड़ रुपये) और ग्रो (1,824 करोड़ रुपये) हैं, जबकि कर्मचारी लाभों पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाली कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन (7,473 करोड़ रुपये), पेटीएम (3,288 करोड़ रुपये) और इटर्नल(2,558 करोड़ रुपये) को रखा गया है।

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 7:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement