facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

लिशियस ने खरीदी माय चिकन ऐंड मोर 

Advertisement

साल 2007 में स्थापित की गई माय चिकन ऐंड मोर ने खुद को अपने दम पर एक मजबूत क्षेत्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है।

Last Updated- October 14, 2024 | 10:41 PM IST
TPG, Warburg in talks to buy over $500 million stake in Sirion Labs

डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डीटूसी) मीट और सी फूड ब्रांड लिशियस ने बेंगलूरु की खुदरा दुकान माय चिकन ऐंड मोर खरीद लिया है। माय चिकन ऐंड मोर की शहर में 23 स्टोर हैं। कंपनी के सह-संस्थापक विवेक गुप्ता ने कहा, ‘इस अधिग्रहण से दक्षिण भारत में हमारी ऑफलाइन उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

इस नकद और शेयर आधारित सौदे से ऑनलाइन रिटलेर लिशियस को बेंगलूरु में भौतिक उपस्थिति दर्ज करने में मदद करेगी। इसके बाद इसके स्टोर की संख्या 26 हो जाएगी। फिलहाल डिलाइटफुल गॉरमेट के स्वामित्व वाली लिशियस के शहर में 3 स्टोर हैं।

इस अधिग्रहण से लिशियस के डिजिटल कारोबार को भी दम मिलेगा, जिसकी पहुंच फिलहाल 40 लाख परिवारों तक है। मगर कंपनी ने सौदे के मूल्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कथित तौर पर यह करीब 200 करोड़ रुपये हो सकता है।

लिशियस के संस्थापक विवेक गुप्ता और अभय हंजुरा ने कहा कि माय चिकन ऐंड मोर ने प्रति स्टोर प्रभावशाली राजस्व, लाभप्रदता और आपूर्ति श्रृंखला दक्षता हासिल की है, जिससे यह एक अच्छी तरह से चलने वाला कारोबार बन गया है।

साल 2007 में स्थापित की गई माय चिकन ऐंड मोर ने खुद को अपने दम पर एक मजबूत क्षेत्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। साल 2021 से 2023 के दौरान ब्रांड के 10 से बढ़कर 23 आउटलेट हो गए थे और इसने साल 2023 में 110 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। कंपनी सालाना 16 लाख से लेकर 18 लाख ऑर्डर संसाधित करती है। इसमें इसके कुछ स्टोर पर हर महीने 10 से 12 हजार ग्राहकों का आना शामिल है।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement