facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

LIC Chairman: सिद्धार्थ मोहंती LIC के नए चेयरमैन नियुक्त, 2025 तक संभालेंगे पद

Last Updated- April 28, 2023 | 8:08 PM IST
LIC Chairman: Siddharth Mohanty appointed new chairman of LIC, will hold the post till 2025

सरकार ने शुक्रवार को सिद्धार्थ मोहंती (Sidharth Mohanty) को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, LIC के पूर्व प्रबंध निदेशक (MD) बी सी पटनायक को भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के सदस्य (जीवन बीम) के रूप में नियुक्त किया गया है।

पिछले महीने सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की खोज करने वाले वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने LIC के चेयरमैन के रूप में मोहंती के नाम की सिफारिश की थी। सूत्रों के अनुसार, मोहंती को सात जून, 2025 तक यानी उनके 62 वर्ष पूरे होने तक LIC चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकार ने बी सी पटनायक को 62 वर्ष की आयु तक इरडा के सदस्य (जीवन बीमा) के रूप में नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से मंजूरी मिलने के बाद नियुक्तियों की घोषणा की गई।

Also Read: LIC ने FY23 में जमकर की कमाई, प्रीमियम कलेक्‍शन से जुटाए 2.32 लाख करोड़ रुपये

सिद्धार्थ इस समय LIC के प्रबंध निदेशक और कार्यवाहक चेयरमैन हैं। LIC के चेयरमैन MR कुमार का कार्यकाल 13 मार्च, 2023 को पूरा होने के बाद से वह कार्यवाहक चेयरमैन की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार ने 2021 में भारतीय जीवन बीमा निगम (स्टाफ) विनियमन, 1960 में संशोधन करके LIC चेयरमैन की सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया।

First Published - April 28, 2023 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट