facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

समाधान योजना की समयसीमा पर टिका रहे हिंदुजा समूह, RCap के कर्जदाताओं ने धीमी प्रगति पर जताई चिंता

NCLT मुंबई ने 27 फरवरी को समाधान योजना को मंजूरी देते हुए आईआईएचएल को 90 दिनों के भीतर यानी 27 मई तक समाधान योजना को लागू करने का निर्देश दिया था।

Last Updated- April 28, 2024 | 10:22 PM IST
Reliance Capital

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (आरकैप) के ऋणदाताओं ने समाधान योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई है। उन्होंने हिंदुजा समूह की शाखा इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स लिमिटेड से जरूरी नियामक मंजूरियां हासिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और 27 मई की समाधान योजना की समयसीमा पर टिके रहने को कहा है।

एक सूत्र ने कहा कि इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स (आईआई एचएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को मुंबई में हुई बैठक में आरकैप के ऋणदाताओं ने कहा कि कंपनी को उक्त तिथि तक उन्हें 9,650 करोड़ रुपये का भुगतान करना है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) मुंबई ने 27 फरवरी को समाधान योजना को मंजूरी देते हुए आईआईएचएल को 90 दिनों के भीतर यानी 27 मई तक समाधान योजना को लागू करने का निर्देश दिया था।

स्वीकृत समाधान योजना के अनुसार, आईआईएचएल को आरकैप के ऋणदाताओं को 9,650 करोड़ रु का अग्रिम भुगतान करना है। सूत्रों के अनुसार, ऋणदाताओं ने समाधान योजना के कार्यान्वयन की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की।

First Published - April 28, 2024 | 10:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट