facebookmetapixel
Stock Market: STT बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 2% टूटेBudget 2026: सिविल और डिफेंस एविएशन के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूटBudget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटका

पर्यटन क्षेत्र में भारत की 50 प्रतिशत रोजगार चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता: Lemon Tree CMD

केसवानी ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र कई देशों के सकल घरेलू उत्पाद में 15-20 प्रतिशत का योगदान करता है और 25 प्रतिशत रोजगार देता है।

Last Updated- August 10, 2024 | 7:54 PM IST
Lemon Tree Hotels
Representatve Image

लेमन ट्री होटल्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पतंजलि गोविंद केसवानी ने शनिवार को कहा कि सही सरकारी समर्थन के साथ पर्यटन क्षेत्र में देश की 50 प्रतिशत रोजगार चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता है।

आईआईएम कलकत्ता के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत का पर्यटन क्षेत्र निर्णायक मोड़ पर पहुंचने के कगार पर है। केसवानी ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र कई देशों के सकल घरेलू उत्पाद में 15-20 प्रतिशत का योगदान करता है और 25 प्रतिशत रोजगार देता है।

पर्यटन क्षेत्र के प्रति सरकार के नजरिये पर निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ”भारत में, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में केवल 6.5 प्रतिशत और रोजगार में भी लगभग इतनी ही हिस्सेदारी का योगदान देता है। इस क्षेत्र में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।”

उन्होंने कहा, ”अगर सरकार इस अवसर का प्रभावी ढंग से लाभ उठा सके, तो यह हमारी रोजगार चुनौतियों का 50 प्रतिशत तक समाधान कर सकती है।”

भारत के वर्तमान आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए, केसवानी ने कहा कि देश एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, ठीक उसी तरह जैसे चीन अपनी तीव्र वृद्धि के दौर में था। उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू आय सालाना 6-7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जिससे विवेकाधीन उपभोग के रुझानों में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है।

First Published - August 10, 2024 | 7:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट