facebookmetapixel
Upcoming IPOs: SEBI ने दी 7 नए IPO को मंजूरी!महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले खड़ी चुनौती, किसान और मजदूरों ने दी हड़ताल की चेतावनी  SEBI ने फर्स्ट ओवरसीज कैपिटल पर लगाया 2 साल का बैन, ₹20 लाख का जुर्माना भी ठोकारक्षा मंत्रालय ने ₹79,000 करोड़ के सौदों को दी मंजूरी; भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की बढ़ेगी ताकतSEBI का नया प्रस्ताव: म्युचुअल फंड फोलियो खोलने और पहली बार निवेश के लिए KYC वेरिफिकेशन जरूरीChhath Puja 2025: छठ पूजा में घर जानें में नहीं होगी दिक्कत! रेलवे चला रही है 5 दिन में 1500 स्पेशल ट्रेनें2400% का तगड़ा डिविडेंड! टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, कब होगा भुगतान?अब अपने खाते का बना सकेंगे चार नॉमिनी! 1 नवंबर से होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानें हर एक डिटेलColgate Q2FY26 Result: मुनाफा 17% घटकर ₹327.5 करोड़ पर आया, ₹24 के डिविडेंड का किया ऐलानNPS और APY धारक दें ध्यान! PFRDA ने पेंशन सिस्टम में ‘डबल वैल्यूएशन’ का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है यह

Layoffs 2023: स्टार्ट अप और टेक कंपनियों ने 2022 के मुकाबले इस साल की ज्यादा छंटनी, ये सेक्टर रहा टॉप पर

ग्लोबल लेवल पर 261,847 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाईं हैं। नौकरी से निकाले गए लगभग 70 फीसदी लोग अमेरिका में थे, इसके बाद भारत, जर्मनी, स्वीडन और इंगलैंड का नंबर रहा।

Last Updated- December 31, 2023 | 5:20 PM IST
The promise of a level playing field in the AI ​​era

साल 2023 का आज आखिरी दिन है। लोग अपने जीवन के कई तरह के उतार-चढ़ाव को आज दर्ज कर रहे होंगे। कई लोगों के लिए यह साल मजेदार रहा होगा तो कई के लिए नहीं। इस बीच एक डर साल भर नौकरी-पेशा वाले लोगों के मन में छाया रहा और वह था छंटनी का डर क्योंकि स्टार्ट-अप व टेक कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल बेहद खास नहीं रहा। इन कंपनियों द्वारा साल 2022 के मुकाबले 2023 में ज्यादा लोग नौकरी से निकाले गए। आंकड़े बताते हैं कि साल 2023 में पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा लोगों की छंटनी हुई है।

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, 16,000 से ज्यादा लोगों ने साल 2023 में अपनी नौकरी गंवा दी। वेबसाइट मीडिया रिपोर्टों के आधार पर डेटा जुटाती है। हालांकि यह नौकरी के नुकसान का सटीक डेटा नहीं है, लेकिन इसके आंकड़े के मोटे तौक पर माना जा सकता है। यह मुख्य रूप से बड़ी और मैच्योर टेक्नोलॉजी कंपनियों के बजाय स्टार्ट-अप सेक्टर में छंटनी को कवर करता है।

रोजाना 45 लोगों ने गंवाई नौकरी

वेबसाइट द्वारा जुटाए गए डेटा के मुताबिक, प्रतिदिन औसतन कम से कम 45 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाईं हैं। यह पिछले साल दर्ज की गई 14,224 छंटनी से 15.3 फीसदी ज्यादा है।

इनमें से ज्यादातर छंटनी भारत की टेक कैपिटल बेंगलूरु में हुई थी। इसके बाद गुरुग्राम में 2,295, मुंबई में 1,600 और नोएडा में 1,420 छंटनियां देखने को मिली।

2023 में स्टार्ट अप को भी कम मिली फंडिंग

ट्रैक्सन (Tracxn) के आंकड़ों के मुताबिक, स्टार्टअप फंडिंग पर भी इस साल मंदी का असर पड़ा। 2023 में, स्टार्टअप्स को 8.1 अरब डॉलर मिले और 16,398 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दीं। पिछले साल, जब 14,224 लोगों को नौकरी से निकाला गया तो उन्हें 25.9 अरब डॉलर मिले थे।

हाल ही में, फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने कथित तौर पर 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इस साल इस क्षेत्र में कुल 2,141 छंटनी दर्ज की गई।

एड-टेक सेक्टर से सबसे ज्यादा छंटनी

एड-टेक सेक्टर छंटनी के मामले में टॉप पर रहा। इसमें लगभग 4,700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद फूड (2,765), फाइनैंस (2,141), रिटेल (1,772), उकंज्यूमर (1,488), और हेल्थ केयर (991) में छंटनी की गई।

एड-टेक स्टार्टअप्स की फंडिंग 2022 में 2.5 अरब डॉलर से 88.9 फीसदी घटकर 2023 में 0.3 अरब डॉलर हो गई। यह फंडिंग इसी अवधि में फूड और एग्रीकल्चर टेक स्टार्टअप्स के लिए, यह 73.5 फीसदी और फिनटेक स्टार्टअप्स के लिए 66.1 फीसदी थी।

अन्य सेक्टर्स का कैसा रहा हाल?

कंज्यूमर बेस्ड स्टार्टअप्स को 2023 में 3.9 अरब डॉलर के साथ सबसे ज्यादा मिली, इसके बाद रिटेल (2.3 अरब डॉलर), फिनटेक (2 अरब डॉलर) एंटरप्राइज एप्लिकेशन (1.7 अरब डॉलर) और ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी (1.6 अरब डॉलर) का नंबर रहा।

ग्लोबल लेवल पर 261,847 लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाईं हैं। नौकरी से निकाले गए लगभग 70 फीसदी लोग अमेरिका में थे, इसके बाद भारत, जर्मनी, स्वीडन और इंगलैंड का नंबर रहा।

First Published - December 31, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट