facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

कनौड़िया केमिकल्स मुनाफे में

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:25 AM IST

कनौड़िया केमिकल्स ऐंड इंडस्ट्रीज (केसीआई) का बीती तिमाही में शुद्ध लाभ 7.6 करोड़ रुपये हो गया है। यह कंपनी के पिछले साल के समान तिमाही के शुद्ध लाभ के मुकाबले 145 फीसदी ज्यादा है। कंपनी का मुनाफा चढ़ने की असल वजह कंपनी की कार्यकुशलता में इजाफा और कास्टिक सोडा की चढ़ती मांग से बेहतर मुनाफा है।
कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 117.4 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 112.1 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की थी। इस हिसाब से इस तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री में 4.7 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है।
बीते वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध बिक्री 491.8 करोड़ रुपये के स्तर पर रही, जबकि वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी ने 432.1 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की थी। इस तरह, वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी की शुद्ध बिक्री में 13.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, इस वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 14.6 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 30.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement