facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Coca Cola को लेकर जुबिलैंट भरतिया समूह का 12,550 करोड़ का बड़ा दांव

JBL के डिबेंचर को CRISIL से ‘AA’ रेटिंग मिली है। JBL यह रकम HCCL में अपनी शेयरधारिता के साथ साथ विभिन्न इकाइयों में जुबिलैंट भरतिया समूह की हिस्सेदारी की मदद से जुटाएगा।

Last Updated- February 10, 2025 | 11:10 PM IST
Jubilant Bhartia will buy 40 percent stake in Coca-Cola's bottling unit जुबिलैंट भरतिया खरीदेगा Coca-Cola की बॉटलिंग इकाई में 40 फीसदी हिस्सा

जुबिलैंट भरतिया समूह (Jubilant Bhartia Group) हिंदुस्तान कोका कोला में 40 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की वित्तीय व्यवस्था करने के लिए बॉन्डों के जरिये 5,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि समूह डिबेंचर जारी करने की संभावना तलाश रहा है। कोका कोला की इकाइयों में 40 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण पर लगभग 12,550 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका वित्त पोषण डेट, कन्वर्टीबल इंस्ट्रूमेंट्स और समूह से इक्विटी के समावेश के जरिये किए जाने की योजना है। जुबिलैंट भरतिया समूह ने इस संबंध में बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है।

समूह वित्त पोषण के लिए निजी पूंजी निवेशक को भी शामिल कर सकता है। जुबिलैंट समूह की दो कंपनियां कोष जुटाने के लिए डिबेंचर जारी कर सकती हैं। बैंकर ने कहा कि इनमें से एक जुबिलैंट बेवरिजेज लिमिटेड (जेबीएल) होगी। 11 दिसंबर 2024 को, समूह ने जेबीएल के जरिये प्रमुख निवेशक के तौर पर हिंदुस्तान कोका कोला होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीएच) में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए द कोका कोला कंपनी (टीसीसीसी) समूह की इकाइयों के साथ समझौता किया था। यह सौदा नियामकीय मंजूरियों के अधीन है। एचसीसीबी नॉन-एल्कोहलिक रेडी-टु-ड्रि्ंक (एनएआरटीडी) बेवरिज के निर्माण, पैकेजिंग, वितरण एवं बिक्री से जुड़ी हुई है।

समूह के पास अधिग्रहण संबंधित ऋण को विभिन्न माध्यमों से चुकाने की सुविधा है, जिसमें एचसीसीएच और अन्य सूचीबद्ध इकाइयों में हिस्सेदारी की बिक्री या पुनर्वित्त पोषण शामिल है। जेबीएल के डिबेंचर को क्रिसिल से ‘एए’ रेटिंग मिली है। जेबीएल यह रकम एचसीसीएच में अपनी शेयरधारिता के साथ साथ विभिन्न इकाइयों में जुबिलैंट भरतिया समूह की हिस्सेदारी की मदद से जुटाएगा। इन इकाइयों में जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल), जुबिलैंट फार्मोवा लिमिटेड (जेपीएल) और जुबिलैंट इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से शामिल हैं।

 

First Published - February 10, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट