Skip to content
  गुरूवार 26 जनवरी 2023
Trending
January 26, 2023Budget 2023: सरकार बजट में कर सकती है स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कदमों की घोषणाJanuary 26, 2023Toyota के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अकीओ टोयोडा पद से हटेंगे, चेयरमैन बनेंगेJanuary 26, 2023ग्लोबल इकॉनमी में इंडिया ब्राइट स्पॉट: UN economistJanuary 26, 2023Budget 2023: वित्त मंत्रालय बजट में मिडिल क्लास को राहत देने पर कर रहा विचारJanuary 26, 2023Gold Price Update: गिरावट से उबरा सोना, लगातार 5वें दिन बढ़त बनाने में रहा कामयाबJanuary 26, 2023Republic Day Parade: कई प्रदेशों की झांकियों में दिखी नारीशक्ति की झलकJanuary 26, 2023Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस ने मिसाइल और ड्रोन से हमले किएJanuary 26, 2023Zagreb Open: सरकार ने रैंकिंग सीरीज में पहलवानों की भागीदारी को दी मंजूरीJanuary 26, 2023अब IBM करेगी छंटनी, मंदी के बीच 3,900 कर्मचारियों को निकालने की तैयारीJanuary 26, 2023Republic Day Parade: खराब विजिबिलिटी की वजह से लोग पूरे उत्साह से नहीं ले पाए फ्लाई-पास्ट का आनंद
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  आज का अखबार  2023 में इस्पात मांग में मामूली वृद्धि की उम्मीद: जेएसडब्ल्यू स्टील
आज का अखबारउद्योगकंपनियां

2023 में इस्पात मांग में मामूली वृद्धि की उम्मीद: जेएसडब्ल्यू स्टील

ईशिता आयान दत्त ईशिता आयान दत्त —January 23, 2023 1:55 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

जेएसडब्ल्यू स्टील ने इनपुट की अधिक लागत और कम बिक्री मूल्य की वजह से वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 88.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

एक साक्षात्कार में जेएसडब्ल्यू स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक और समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी शेषगिरि राव ने ईशिता आयान दत्त को बताया कि घरेलू मांग मजबूत है और चौथी तिमाही में चीन की ओर से धारणा में सुधार होने वाला है, लेकिन कई अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति विश्व इस्पात की मांग में किसी भी बड़े इजाफे को रोक सकती है। संपादित अंश:

घरेलू मांग मजबूत है, लेकिन आप वर्ष 2023 में प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में हल्की मंदी की संभावना जता रहे हैं। इस परिदृश्य के मद्देनजर वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के लिए क्या नजरिया है?

जहां तक भारत की बात है, तो हमें तीसरी तिमाही में निश्चित रूप से मांग में जोरदार तेजी नजर आ रही है। वाहन क्षेत्र चौथी तिमाही में काफी बेहतर प्रदर्शन करेगा क्योंकि आम तौर पर दिसंबर में उत्पादन कम रहता है और हम विशेष रूप से राज्य सरकारों द्वारा बुनियादी ढांचे पर अधिक खर्च की उम्मीद कर रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर दिसंबर तक कीमतों में गिरावट थी और आम तौर पर ऐसे परिदृश्य में लोगों का झुकाव स्टॉक का नुकसान कम करने के लिए स्टॉक निपटाने का रहता है। लेकिन चीन की तरफ से धारणा में सुधार शुरू होने वाला है, जिसने इस्पात और इसके कच्चे माल के दामों में इजाफा किया है। इसलिए वैश्विक स्तर पर स्टॉक की दोबारा शुरुआत होगी।

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में प्रतिकूल हालात का इस क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

कई अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति अड़ियल प्रतीत हो रही है। भले ही इसमें गिरावट का रुख हो, लेकिन यह अमेरिका और यूरोप में हल्की मात्रा में बढ़नी जारी है। जापान में मुद्रास्फीति वर्ष 1981 के बाद से अपने सर्वाधिक स्तर पर है। ये सब इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आगे चलकर वित्तीय स्थिति और मुश्किल हो जाएगी। यह वर्ष 2023 में बड़ी वृद्धि के लिए अच्छा संकेत है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था मजबूत तरीके से नहीं बढ़ रही है, इसलिए मुझे इस्पात की मांग में वर्ष 2021 जैसे बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हम वर्ष 2023 में इस्पात की कीमत सीमित दायरे में रहने और मांग में मामूली वृद्धि की उम्मीद करते हैं।

लेकिन जनवरी में इस्पात की चादरों के दाम दो बार बढ़ चुके हैं। क्या दाम निचले स्तर पर चुके हैं?

यह निश्चित रूप से निचले स्तर पर आ चुके हैं। वैश्विक स्तर पर और भारत में भी दाम बढ़ने लगे हैं। लेकिन वैश्विक दामों में तेजी से इजाफा हुआ है और भारत में दाम अब भी कम हैं। आयात लागत और घरेलू दामों के बीच का अंतर कम से कम छह प्रतिशत है।

क्या निर्यात शुल्क वापस लिए जाने से स्टॉक के स्तर में कमी आ रही है?

पिछली तिमाही में लगभग 1,80,000 टन स्टॉक जमा हो गया था। घरेलू बाजार में अधिक मात्रा में बिक्री के बावजूद निर्यात में गिरावट के कारण हमारा स्टॉक काफी बढ़ गया। इस तिमाही में निर्यात बाजारों में अधिक वॉल्यूम बढ़ाने का अवसर है। यह वास्तव में निर्यात बाजार में हमारी प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ाता है।

एनएमडीसी के लिए रुचि पत्र प्रस्तुत करने की समय सीमा निकट आ रही है। क्या आप भाग लेंगे?

हम भाग लेंगे।

और क्या आप आरआईएनएल के लिए भी बोली लगाएंगे?

दोनों काफी बड़े आकार की परियोजनाएं हैं और हम दोनों का मूल्यांकन करेंगे। आरआईएनएल बंदरगाह आधारित संयंत्र है और इसमें विस्तार का अवसर है। उनके पास जमीन का एक बड़ा हिस्सा है।

आम बजट में आप क्या चाहते हैं?

यह विकासोन्मुख होना चाहिए। उद्योग बुनियादी ढांचे पर अधिक खर्च किए जाने की उम्मीद कर रहा है। विशेष रूप से इस्पात के मामले में उन वस्तुओं पर शुल्क में कमी की जानी चाहिए, जो भारत में उपलब्ध नहीं होती हैं और उद्योग को विदेशी बाजारों से आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता है – जैसे कोकिंग कोल, जिंक, इलेक्ट्रोड आदि।

साथ ही पिछली बार इस्पात पर शुल्क 12.5 से घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया था। लेकिन जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो भारत डंपिंग ग्राउंड बन जाता है।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

Related Posts

  • Related posts
  • More from author
बजट 2023

Budget 2023: सरकार बजट में कर सकती है स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कदमों की घोषणा

January 26, 2023 6:06 PM IST0
आईटी

अब IBM करेगी छंटनी, मंदी के बीच 3,900 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

January 26, 2023 2:35 PM IST0
कंपनियां

‘Hindenburg’ की रिपोर्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है अदाणी समूह

January 26, 2023 1:10 PM IST0
कंपनियां

भारत वापस आने के लिए PhonePe को 8,000 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाना पड़ा : सीईओ

January 26, 2023 12:22 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अदाणी चौथे नंबर पर खिसके, जेफ बेजोस ने किया पीछे

January 24, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत पर दोनों देशों को करना है फैसला : अमेरिका

January 24, 2023 6:54 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर ‘बत्ती गुल’ के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल, कई शहरों में अभी भी अंधेरा

January 24, 2023 5:10 PM IST0
अन्य

Waste-to-energy: नरेला प्लांट की बिजली क्षमता बढ़कर होगी 60 मेगावाट

January 24, 2023 3:54 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Lay-offs: हजारों बेरोजगार भारतीय आईटी प्रोफेशनल अमेरिका में नई नौकरी पाने के लिए कर रहे जद्दोजहद

January 23, 2023 12:34 PM IST0
अन्य

आज प्रधानमंत्री मोदी अंडमान-निकोबार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित एक स्मारक मॉडल का करेंगे उद्घाटन

January 23, 2023 10:26 AM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Share Market Update
  • Gold Rate Today
  • NSE
  • Fiscal Deficit
  • Gold Price Today
  • Rupee vs Dollar
  • Delhi Weather Today
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Budget 2023: सरकार बजट में कर सकती है स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कदमों की घोषणा

January 26, 2023 6:06 PM IST

Toyota के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अकीओ टोयोडा पद से हटेंगे, चेयरमैन बनेंगे

January 26, 2023 6:03 PM IST

ग्लोबल इकॉनमी में इंडिया ब्राइट स्पॉट: UN economist

January 26, 2023 4:25 PM IST

Budget 2023: वित्त मंत्रालय बजट में मिडिल क्लास को राहत देने पर कर रहा विचार

January 26, 2023 3:37 PM IST

Gold Price Update: गिरावट से उबरा सोना, लगातार 5वें दिन बढ़त बनाने में रहा कामयाब

January 26, 2023 3:32 PM IST

Latest News


  • Budget 2023: सरकार बजट में कर सकती है स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कदमों की घोषणा
    by भाषा
    January 26, 2023
  • Toyota के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अकीओ टोयोडा पद से हटेंगे, चेयरमैन बनेंगे
    by भाषा
    January 26, 2023
  • ग्लोबल इकॉनमी में इंडिया ब्राइट स्पॉट: UN economist
    by भाषा
    January 26, 2023
  • Budget 2023: वित्त मंत्रालय बजट में मिडिल क्लास को राहत देने पर कर रहा विचार
    by भाषा
    January 26, 2023
  • Gold Price Update: गिरावट से उबरा सोना, लगातार 5वें दिन बढ़त बनाने में रहा कामयाब
    by बीएस वेब टीम
    January 26, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60205.06 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60205
-7741.27%
निफ्टी60205
-7740%
सीएनएक्स 50015172
-2171.41%
रुपया-डॉलर81.57
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra CIE378.508.51
Saregama India356.857.58
Esab India4073.055.51
KIOCL219.555.48
Sona BLW Precis.455.455.38
TVS Motor Co.1037.305.18
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra CIE377.058.18
TVS Motor Co.1037.905.49
Sona BLW Precis.455.005.18
Home First Finan792.654.95
AAVAS Financiers1901.754.51
Sharda Cropchem506.503.55
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayShare Market UpdateGold Rate TodayNSEFiscal DeficitGold Price TodayRupee vs DollarDelhi Weather TodayUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us