facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

JSW एनर्जी की इकाई ने 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

Advertisement

कंपनी ने बयान में कहा कि आईएसटीएस (अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली) से जुड़ी पवन ऊर्जा परियोजना को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) द्वारा चरण-10 में ठेका दिया गया।

Last Updated- September 15, 2024 | 7:51 PM IST
wind power project

जेएसडब्ल्यू एनर्जी की अनुषंगी की सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू रिन्यू एनर्जी टू लिमिटेड ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 300 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। कंपनी ने बयान में कहा कि आईएसटीएस (अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली) से जुड़ी पवन ऊर्जा परियोजना को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) द्वारा चरण-10 में ठेका दिया गया।

कंपनी ने बताया कि यह सेकी के लिए कंपनी द्वारा शुरू किया गया पहला नया पवन ऊर्जा संयंत्र है। कंपनी ने कहा कि नव-स्थापित पवन ऊर्जा परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा खंड में महत्वपूर्ण योगदान देगी तथा हरित एवं पर्यावरण अनुकूल भविष्य के दृष्टिकोण को समर्थन प्रदान करेगी।

तमिलनाडु के धारापुरम में स्थित सेकी ट्रांच एक्स के अंतर्गत आवंटित अतिरिक्त 150 मेगावाट पवन क्षमता भी पूर्ण होने के करीब है, जिसमें से 138 मेगावाट पहले ही चालू हो चुकी है।

Also read: Swiggy IPO: इस हफ्ते 100 करोड़ डॉलर का आईपीओ फाइल कर सकती है स्विगी, SEBI से मंजूरी का इंतजार

जेएसडब्ल्यू के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शरद महेंद्र ने बयान में कहा, “यह उपलब्धि हमें चालू वित्त वर्ष तक 10 गीगावाट स्थापित क्षमता के हमारे लक्ष्य के और करीब ले जाती है। इसके अतिरिक्त, हमारे पास नवीकरणीय परियोजनाओं की एक मजबूत पाइपलाइन है, जो हमें 2030 से पहले 20 गीगावाट के हमारे लक्ष्य की ओर ले जाएगी।”

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 7:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement