facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

JSW Energy Q4 results: JSW का मुनाफा 68 फीसदी गिरा

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 8:49 PM IST
JSW Energy

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने मंगलवार को मार्च तिमाही के लिए 272 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ पोस्ट किया। कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह एक साल पहले के 864 करोड़ रुपये से 68.51 प्रतिशत कम है। मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का समेकित राजस्व 9.38 प्रतिशत बढ़कर 2,670 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 2,441 करोड़ रुपये था।

रेगुलेटरी फाइलिंग में, कंपनी ने कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आगामी 29वीं एनुअल जनरल मीटिंग में घोषणा के लिए कंपनी के सदस्यों को 10 रुपये (20%) के प्रति इक्विटी शेयर पर 2 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।”

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बीएसई फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ने 1 जनवरी, 2024 से 5 साल की अवधि के लिए कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में सज्जन जिंदल की पुर्ननियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो कंपनी के सदस्यों के अप्रूवल के बाद लागू होगी।”

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि दो सालों के रिजल्ट की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि कंपनी को पिछले साल हाइड्रोपावर रेगुलेटरी एडजस्टमेंट के कारण 492 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ मिला था, जिससे FY22 Q4 (जनवरी-मार्च 2022) में 864 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement