facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

जॉनसन कंट्रोल्स को भारत से उम्मीद, ग्राहक तेजी से अपना रहे हरित समाधानों का विकल्प

Advertisement

जॉनसन कंट्रोल्स के अध्यक्ष (एपीएसी) अनु रथनिंदे ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि भारत हमारे लिए काफी खास बाजार है।

Last Updated- December 03, 2023 | 10:56 PM IST
Johnson Controls Apac president bullish on India's 'sustainable' demand
Anu Rathninde, President – APAC, Johnson Controls

स्मार्ट और टिकाऊ इमारत क्षेत्र की वैश्विक कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स भारत पर बड़ा दांव लगा रहा है क्योंकि ग्राहक तेजी से हरित समाधानों का विकल्प चुन रहे हैं, जो उनके टिकाऊ लक्ष्यों के अनुरूप है। भारत ने साल 2070 तक नेट जीरो हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी भारत में डेटा सेंटर क्षेत्र से भी दमदार मांग नजर आ रही है क्योंकि इसके समाधान और सेवाएं इमारतों के मालिकों को स्वामित्व की कुल लागत कम करने में मदद करती है।

जॉनसन कंट्रोल्स के अध्यक्ष (एपीएसी) अनु रथनिंदे ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि भारत हमारे लिए काफी खास बाजार है। भारत अब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है और साथ ही कामकाजी उम्र की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। इसी तरह एशिया प्रशांत स्तर के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी यह हमारे लिए बेहद खास है।

उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर क्षेत्र में अब बड़े स्तर पर प्रगति हो रही है और हम इसका समर्थन करने के लिहाज से बहुत अच्छी स्थिति में हैं। रथनिंदे ने कहा कि कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और जेनरेटिव एआई जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाया जा सकता है और लाभ उठाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा ‘लेकिन किसी भी नई तकनीक की तरह ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें हमें दुरुस्त करने और बेहतर तरीके से जानने की जरूरत है। आगे नियम आने वाले हैं और आगे बढ़ने के लिए हमें अतिरिक्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है। लेकिन इन प्रौद्योगिकियों को अपनाने और उन्हें अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करने की पुख्ता तौर पर जरूरत है।’

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement