facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा

JK Bank ने 1,197 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया

Last Updated- May 05, 2023 | 11:54 AM IST
JK bank Q 4 result

जम्मू एवं कश्मीर बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1,197 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है। बैंक ने बताया कि उसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात 15.39 प्रतिशत है, जो एक दशक में सबसे अधिक है। इसके साथ ही एनपीए आठ साल के निचले स्तर 6.04 प्रतिशत पर है।

बैंक ने मार्च 2023 तिमाही में 476 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो अब तक किसी भी तिमाही के मुकाबले सबसे अधिक है। बैंक के प्रवक्ता ने कहा, ”जम्मू एवं कश्मीर बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 1,197 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो अब तक सर्वाधिक है।”

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ बलदेव प्रकाश ने कहा, ”वादे से बेहतर सालाना परिणाम देने का अनुभव शानदार है। इन आंकड़ों के साथ मुझे बैंक की कार्यप्रणाली में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।”

First Published - May 5, 2023 | 11:54 AM IST

संबंधित पोस्ट