facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारी

JioBlackRock इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को मिला सेबी से लाइसेंस, भारत में एडवाइजरी बिज़नेस की शुरुआत करेगा ज्वॉइंट वेंचर

Advertisement

मार्क पिलग्रेम बने कंपनी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, जियो और ब्लैकरॉक की साझेदारी से बनेगा डिजिटल-फर्स्ट इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म

Last Updated- June 12, 2025 | 9:34 AM IST
Jio Financial

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की साझेदारी से बनी कंपनी जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय बाजार में निवेश सलाहकार सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और बीएसई लिमिटेड ने कंपनी को भारत में रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर (RIA) के रूप में काम करने की अनुमति दी है। यह मंजूरी 26 मई 2025 को जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को म्युचुअल फंड मैनेजर के तौर पर मिली मंजूरी के बाद आई है।

अब कंपनी भारत में निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म शुरू करेगी। इस प्लेटफॉर्म पर निवेश सलाह को सरल, पारदर्शी और विशेषज्ञता से भरपूर बनाया जाएगा। जियोब्लैकरॉक ने बताया कि वह लॉन्च के करीब अपनी इनोवेटिव सेवाओं से जुड़ी जानकारी साझा करेगा।

हितेश सेठिया, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा, “हमें खुशी है कि हमारी कंपनी को SEBI से रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है। यह जियो और ब्लैकरॉक की साझेदारी में एक अहम मील का पत्थर है। भारत के निवेशक अब तेज़ी से ऐसी सेवाएं चाहते हैं जो उनकी जरूरतों के मुताबिक हों। हमारा उद्देश्य विश्वस्तरीय सलाह को सुलभ बनाना है।”

ब्लैकरॉक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रॉब गोल्डस्टीन ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते निवेश बाज़ारों में से एक है। उन्होंने आगे कहा, “जियोब्लैकरॉक को हमारी ग्लोबल विशेषज्ञता और टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा, वहीं जियो की डिजिटल पहुंच और लोकल समझ इस साझेदारी को और मज़बूत बनाएगी। हमारा लक्ष्य भारत के करोड़ों निवेशकों को बेहतर भविष्य देने की दिशा में काम करना है।”

मार्क पिलग्रेम बने पहले एमडी और सीईओ

कंपनी ने मार्क पिलग्रेम को अपना पहला मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। मार्क के पास 25 साल से ज्यादा का अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल सर्विसेज का अनुभव है। उन्होंने पहले ब्लैकरॉक में यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका क्षेत्रों के लिए इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और क्लाइंट स्ट्रैटेजी में वरिष्ठ पदों पर काम किया है। उन्होंने ब्लैकरॉक के iShares EMEA में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और स्ट्रैटेजी हेड के रूप में भी काम किया है, जहां उन्होंने ETF कारोबार को आगे बढ़ाया।

मार्क ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं जियोब्लैकरॉक का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं। हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो भारत के नए दौर के निवेशकों की जरूरतों के हिसाब से होगा — सरल, किफायती और विशेषज्ञता पर आधारित। हमारा लक्ष्य है कि हम उच्च गुणवत्ता वाली सलाह को हर किसी तक पहुंचा सकें।”

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement