facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

क्या आपका भी गलत ट्रैफिक चालान कट गया है? ऐसे ऑनलाइन कर सकते हैं चैलेंज

Advertisement

Wrong Traffic Challan: चालान को चैलेंज करने से पहले ड्राइवरों को परिवहन सेवा पोर्टल पर अपनी गाड़ी की जानकारी जांच लेनी चाहिए

Last Updated- November 07, 2025 | 7:04 PM IST
challan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आपको लगता है कि ट्रैफिक पुलिस ने आपकी गाड़ी का चालान गलत काट दिया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने आम ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत दी है। परिवहन सेवा पोर्टल पर जाकर आप ऐसे फाइन्स को आसानी से कंटेस्ट कर सकते हैं। कई लोग तो गलत नंबर प्लेट या पुरानी फोटो की वजह से फंस जाते हैं, लेकिन अब इसका सीधा समाधान ऑनलाइन उपलब्ध है। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप।

सबसे पहले चालान की सच्चाई जांचें:

  • वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर विजिट करें।
  • अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर एंटर करें।
  • चालान की पूरी डिटेल्स देखें – कब का अपराध, कहां हुआ, गाड़ी नंबर सही है या नहीं, और किस अथॉरिटी ने जारी किया। अगर सब कुछ गलत लगे, तो यहीं से डायरेक्ट चुनौती दे सकते हैं।

Also Read: Delhi pollution: दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, बिना पीयूसी वाहनों के इस साल 20% ज्यादा कटे चालान; हवा हुई और खराब

ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

ई-चालान साइट ओपन करें और ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • ‘गेट चालान डिटेल्स’ क्लिक करके अपना चालान सर्च करें।
  • ‘रेज डिस्प्यूट’ ऑप्शन चुनें।
  • वजह बताएं – जैसे गलत नंबर, फोटो में धोखा या चालान डुप्लीकेट।
  • प्रूफ अपलोड करें: गाड़ी की फोटो, GPS लोकेशन, डैशकैम वीडियो या पार्किंग की रसीद।
  • अपना फोन नंबर, ईमेल डालकर सबमिट कर दें।

बस हो गया! ट्रैफिक डिपार्टमेंट खुद रिव्यू करेगा आपकी बात।

अब क्या होगा? खुशखबरी या अलर्ट

सबमिट करते ही आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा। अथॉरिटी चेक करेगी, और अगर आप सही निकले तो चालान रद्द! नहीं तो पेमेंट का नोटिस आएगा। कभी-कभी ऑफिसर आपको बुला भी सकता है डॉक्यूमेंट्स दिखाने। इग्नोर किया तो जुर्माना और बढ़ सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

एक्सपर्ट टिप्स: गलती से बचें वरना हो सकता है पछतावा!

  • सब कुछ की स्क्रीनशॉट और कॉपी सेव कर रख लें।
  • झूठ बोलने से कानूनी झंझट में फंस सकते हैं।
  • नहीं चला तो स्टेट ट्रैफिक पुलिस साइट या लोक अदालत में ट्राई कर सकते हैं। शहर के हिसाब से अलग-अलग ऑप्शन हो सकते हैं।

ये सुविधा लाखों ड्राइवर्स की मुसीबत दूर कर रही है। अगर आपका भी चालान पेंडिंग है, तो आज ही ट्राई करें और बचें अनजाने जुर्माने से!

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement