facebookmetapixel
Advertisement
ATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचा

ऑफिस मांग में टॉप-10 माइक्रो मार्केट का दबदबा

Advertisement

शीर्ष माइक्रो-मार्केट की 2025 की तीसरी तिमाही में कुल ऑफिस मांग में 70 फीसदी हिस्सा रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 80 फीसदी था।

Last Updated- November 07, 2025 | 11:11 PM IST
Office Space

ऑफिस मार्केट इस साल भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अब शीर्ष 10 कमर्शियल माइक्रो-मार्केट में मांग पहले से कमजोर पड़ने लगी है। इसके बाद भी कुल ऑफिस मांग में इन मार्केट का दबदबा बरकरार है। हालांकि माइक्रो मार्केट की कुल ऑफिस मांग में हिस्सेदारी पहले से कम हुई है। इससे पता चलता है कि ऑफिस मार्केट में विविधीकरण देखने को मिल रहा है। इसकी वजह बेहतर इंट्रासिटी कनेक्टिविटी, ग्रेड-ए और टिकाऊ ऑफिस स्पेस की पर्याप्त उपलब्धता, परिचालन लागत को कम करने के लिए प्रतिस्पर्धी किराया आदि हैं।

वेस्टियन रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 2025 की तीसरी तिमाही में शीर्ष 10 माइक्रो मार्केट में 139 लाख वर्ग फुट मांग दर्ज की गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 10 फीसदी और पिछली तिमाही यानी दूसरी तिमाही की तुलना में 8 फीसदी कम है। इन शीर्ष माइक्रो-मार्केट की 2025 की तीसरी तिमाही में कुल ऑफिस मांग में 70 फीसदी हिस्सा रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 80 फीसदी था। 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान भी ऑफिस मांग में तेजी देखने को मिली।

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement