facebookmetapixel
Advertisement
ईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतें

डेटा प्लान पर जियो-वोडा में ठनी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:53 AM IST

देसी दूरसंचार क्षेत्र में कंपनियों के बीच एक और खींचतान शुरू हो गई है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो इन्फोकॉम चाहती है कि दूरसंचार विवाद निपटारा एवं अपील पंचाट (टीडीसैट) प्रीमियम शुल्क योजनाओं पर रोक के नियामक के निर्देश के खिलाफ वोडाफोन आइडिया की अपील पर आदेश देने से पहले उसका पक्ष भी सुने। रिलायंस जियो की शिकायत पर ही दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को अपनी प्रीमियम शुल्क योजनाएं बंद करने को कहा था। इस मामले में रिलायंस जियो ने आज टीडीसैट में आवेदन डाला है।

टीडीसैट वोडाफोन आइडिया की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा क्योंकि ट्राई ने जवाब दाखिल करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा है। हालांकि जियो के आवेदन को अभी स्वीकार नहीं किया गया है और न ही इस मामले में वोडाफोन आइडिया को कोई नोटिस भेजा गया है।

दोनों दूरसंचार कंपनियों के बीच विवाद वोडाफोन द्वारा पिछले साल नवंबर में शुरू किए गए रेडएक्स प्लान से जुड़ा हुआ है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को असीमित लोकल और एसटीडी कॉल, असीमित डेटा, 50 फीसदी तक ज्यादा डेटा स्पीड, प्रीमियम ग्राहक सेवा और नेटफ्लिक्स की सदस्यता दी जा रही थी। जून तक करीब 1.27 लाख ग्राहकों ने रेडएक्स प्लान का लाभ उठाया है।

जियो प्रीमियम डेटा प्लान को भेदभावपूर्ण बताता रहा है, जबकि वोडाफोन आइडिया ने इस शिकायत को वेबुनियाद बताया था।

टीडीसैट को दिए अपने आवेदन में जियो ने कहा है कि वोडाफोन की याचिका के नतीजों से उस पर सीधे तौर पर असर पड़ सकता है। इसमें आगे कहा गया है कि अपील पर फैसले से उसके कारोबार पर भी असर पड़ेगा क्योंकि इससे उचित प्रतिस्पद्र्घा प्रभावित हो सकती है और शुल्क योजनाओं का निर्धारण भी उससे हो सकता है।

वोडाफोन आइडिया ने अपनी याचिका में रेडएक्स प्लान पर रोक का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है। याचिका में कहा है कि 8 जुलाई को रिलायंस जियो ने वोडाफोन की रेडएक्स योजना के बारे में ट्राई से शिकायत की थी। 9 जुलाई को ट्राई ने वोडाफोन को शिकायत के बारे में जानकारी दी और अगले ही दिन प्लान का ब्योरा मांग लिया। 11 जुलाई को ट्राई ने कंपनी को यह प्लान बंद करने के लिए कहा।

जियो ने ट्राई से अपनी शिकायत में कहा था कि प्रीमियम डेटा की पेशकश से कई मसले जुड़े हैं और इससे नियामकीय नियमों का अनुपालन नहीं हो सकता। वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि जियो ने कंपनी के सुगम परिचालन में रोड़ा अटकाने के मकसद से ये आरोप लगाए हैं।

ट्राई के आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए वोडाफोन आइडिया ने कहा कि नियामक ने उसका पक्ष जाने बिना जल्दबाजी में निर्णय किया है। उसने कहा कि ट्राई का आदेश मनमाना और गैर कानूनी है तथा मामले को पूर्वग्रह के साथ देखा गया है।

Advertisement
First Published - July 14, 2020 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement