facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

जिंदल स्टील का के-लाइन से मोटा करार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:39 PM IST


इस्पात बनाने वाली नामी कंपनी जिंदल स्टील्स (जेएसडब्ल्यू) ने जापान की जहाजरानी कंपनी कावासाकी केसन काइशा (केलाइन) के साथ 8000 करोड़ रुपये का करार किया है।


 


इस करार के तहत जापानी कंपनी जेएसडब्ल्यू लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू ऐनर्जी लिमिटेड को कोयले की ढुलाई करेगी। मालवाही जहाजों के लगातार बढ़ते किरायों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए जेएसडब्ल्यू ने इस कंपनी के साथ अगले 10 साल तक का करार कर लिया है।


 


जेएसडब्ल्यू ने बताया के कंपनी दो नए इस्पात संयंत्र लगा रही है और एक संयंत्र का विस्तार कर रही र्है। इसी कारण कंपनी द्वारा कोयले की खपत भी ज्यादा होगी। जेएसडब्ल्यू ऊर्जा संयंत्र का विस्तार करने की योजना भी बना रहा है। इस विस्तार के बाद साल 2015 तक इस संयंत्र की क्षमता लगभग 15,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की हो जाएगी।


 


सान जिंदल द्वारा संचालित जेएसडब्ल्यू स्टील विजयनगर स्थित अपने संयंत्र का विस्तार करने के लिए योजना बना रहा है और जल्द ही इस पर काम शुरू होने की भी उमीद है। कंपनी पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी इस्पात संयंत्र लगाने की योजना बना रही है। मुंबई स्थित दोनों कंपनियों को कुल ढुलाई का लगभग 40 फीसदी कोयला आपूर्ति की जाएगी।


 


केलाइन जापान की तीसरी सबसे बड़ी जहाजरानी कंपनी है। के लाइन ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और चीन से भारत में कोयले की ढुलाई के लिए 10 जहाजों का इस्तेमाल करेगी। कंपनी के मुताबिक साल 2015 तक केलाइन भारत में 1.2 करोड़ मीट्रिक टन कोयले की ढुलाई करेगी। इस समझौते के बाद केलाइन के दामों में स्थायित्व आने की उम्मीद है। वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में जिंस और जहाजों के घटते दामों के कारण कंपनी को नुकसान होने की संभावना भी कम हो गई है।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 12:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement