facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

भारत का आईटी खर्च 88.8 अरब डॉलर रहेगा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:12 AM IST

भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर खर्च 2021 में 88.8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है जो पिछले साल के मुकाबले 6.8 फीसदी अधिक है। अनुसंधान फर्म गार्टनर के एक आकलन से यह खुलासा हुआ है। वर्ष 2020 में भारत के आईटी खर्च में 2.7 फीसदी की गिरावट आई क्योंकि मुख्य सूचना अधिकारियों ने वैश्विक महामारी के शुरुआती चरणों में ‘मिशन-क्रिटिकल’ समझी जाने वाली प्रौद्योगिकी एवं सेवाओं पर खर्च को प्राथमिकता दिया था।
गार्टनर के अनुमान के अनुसार, साल 2021 के दौरान दुनिया भर में आईटी खर्च 3.9 लाख करोड़ डॉलर होगा जो 2020 के मुकाबले 6.2 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। अनुसंधान फर्म का कहना है कि अधिकतर लोगों द्वारा घर से काम करने, ऑनलाइन शिक्षा और नए सामाजिक मानदंडों को पूरा करने के लिए पिछले साल डिजिटल बदलाव को काफी रफ्तार मिली। इससे आईटी खर्च में वृद्धि हुई।
गार्टनर के वरिष्ठ अनुसंधान निदेशक नवीन मिश्रा ने कहा, ‘साल 2021 में मुख्य सूचना अधिकारियों अपनी डिजिटल परियोजनाओं को रफ्तार देने और उन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बोर्ड से आवश्यक मंजूरी लेनी पड़ेगी।’ ‘डिजिटल पहल वर्तमान आर्थिक वातावरण में एक छोटे आरओआई (निवेश पर रिटर्न) के साथ सीधे तौर पर ग्राहकों के साथ बेहतर तालमेल से संबंधित है। देश में चुनिंदा आईटी श्रेणियों के मांग परिदृश्य में सुधार होने से 2021 में कुल आईटी खर्च में वृद्धि होगी।’
आईटी खर्च वाली सभी श्रेणियों के 2021 के दौरान रिटर्न की राह पर लौटने की उम्मीद है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर में सबसे अधिक (8.8 फीसदी) का सुधार दिख सकता है। इसके बाद उपकरण श्रेणी में 8 फीसदी की वृद्धि दिखने की उम्मीद है और इस श्रेणी का आईटी खर्च साल के दौरान बढ़कर 705.4 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
गार्टनर के उपाध्यक्ष जॉन-डेविड लवलॉक ने कहा, ‘इस साल कई कारणों से उपकरण बाजार में तेजी दिख रही है।’ उन्होंने कहा, ‘इस साल स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा जारी है और ऐसे में छात्रों के लिए टैबलेट और लैपटॉप की मांग बनी रहेगी। इसी तरह, कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दे रही हैं। इससे बजट में स्थिरता आई है और ऐसे में 2020 की परियोजनाओं में नए सिरे से निवेश करने की गुंजाइश दिख रही है।’
गार्टनर के अनुमान के अनुसार, साल 2021 में कुल वैश्विक आईटी खर्च 332.9 अरब डॉलर होगा जो 2020 के मुकाबले 4.9 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - January 25, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement