facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

डेटा संप्रभुता का पालन करें ऐप

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:46 AM IST

चीन में विकसित 50 ऐप पर पाबंदी लगाने के एक दिन बाद नीति आयोग के मुख्य कार्याधिकारी अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि भारत में जारी सभी मोबाइल ऐप को देश की डेटा वित्रता, निजता एवं संप्रभुता का पालन करना होगा। कांत ने भारत को डेटा संप्रभु देश बताते हुए कहा कि किसी भी ऐप को डेटा के उद्गम एवं अंतिम मुकाम के बारे में पारदर्शिता रखनी ही होगी। सरकार ने एक दिन पहले ही चीनी कंपनियों से संबंधित 59 ऐप पर यह कहते हुए पाबंदी लगा दी है कि ये देश की संप्रभुता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इस बारे में नीति आयोग के सीईओ ने कहा, ‘भारत में जारी सभी ऐप को भारत की डेटा अखंडता, निजता एवं संप्रभुता का पालन करने के साथ ही पारदर्शिता भी दिखानी होगी। उन्हें डेटा के उद्गम एवं अंतिम मुकाम को लेकर पारदर्शी होना होगा। भारत को एक डेटा संप्रभु देश बनना है। यह बेहद अहम है। जिन ऐप के खिलाफ कदम उठाए गए हैं, वे जीवनशैली से जुड़े हुए हैं।’ अमिताभ कांत ने कई ट्वीट करते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय देश की अग्रणी तकनीकी कंपनियों के लिए भारत एवं पूरी दुनिया के लिए तकनीकी समाधान के विकास के लिए एकदम माकूल है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, निजता, सुरक्षा एवं पहुंच की सुगमता हमारे ऐप डिजाइन के लिए अहम सिद्धांत होंगे। उन्होंने कोविड महामारी के प्रसार पर नजर रखने के लिए विकसित आरोग्य सेतु ऐप को भारत में तकनीकी नवाचार की अनूठी मिसाल बताते हुए कहा कि युवा भारतीय ऐसे कई अन्य ऐप भी विकसित करेंगे।

Advertisement
First Published - June 30, 2020 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement