facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

व्हॉट्सऐप: वॉयस मेसेज भेजते समय रखें ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:57 PM IST

आजकल परिवार और दोस्तों को मजेदार चुटकुले और दिल को छू लेने वाले संदेश भेजने के लिए ‘वॉयस मेसेज’ सबकी पहली पसंद बन गया है। यह भेजने में आसान और सुनने में बहुत मजेदार है। व्हॉट्सऐप पर विश्वभर में औसतन 70 लाख ‘वॉयस मेसेज’ रोजाना भेजे जाते हैं। संदेश भेजने का (वह भी अपनी आवाज में) यह एक लोकप्रिय तरीका है। संदेश को निजी बनाए रखने के लिए वॉयस मेसेज ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड’ है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का मतलब है कि आपने जिस व्यक्ति को संदेश भेजा है, केवल वहीं व्यक्ति संदेश को देख सकता है। कोई भी तीसरा व्यक्ति उस संदेश को नहीं पढ़ सकता है। यहां तक कि व्हॉट्सऐप भी उस संदेश को नहीं पढ़ सकता है। 
वॉयस मेसेज भेजने में जरा भी समय नहीं लगता, तपाक से फोन उठाया और मेसेज भेज दिया मगर जरा ठहरिए जनाब, मेसेज भेजने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी तो जरूरी है। जरा सोचिए लंबे वॉयस मेसेज प्राप्त करना जिसे सुनने में ही आपको 10 मिनट लग जाए या बस, ट्रेन में सफर करते हुए माता पिता का आया वॉयस मेसेज सुनना न ही मजेदार होगा और न ही आरामदायक। मेसेज का जवाब भी तो देना है, जरा उस ओर भी तो सोचिए? 
नकारात्मक वॉयस मेसेज शिष्टाचार से बचने में आपकी मदद करने के लिए  व्हॉट्सऐप ने शिष्टाचार विशेषज्ञ जो ब्रायंट के साथ साझेदारी की है। ब्रायंट लोगों को वॉयस मेसेज भेजते समय ‘क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए’ इस पर कुछ जरूरी सुझाव देंगी।   
ध्यान रखे कहीं पॉडकास्ट रिकॉर्ड न हो जाएं
एक वॉयस मेसेज कितना लंबा होना चाहिए इसको लेकर सबकी अपनी-अपनी राय है। वॉयस मेसेज वहीं अच्छा है, जो किसी संदेश को टाइप करने से अधिक लंबा हो और फोन कॉल करने से छोटा हो। यदि आपके पास बहुत लंबा वॉयस मेसेज आ गया है तो आप उसको 1.5 से 2 गुना तेज गति पर सुन सकते हैं।  
टुकडों में बांटे संदेश
यदि आप अपने वॉयस मेसेज को छोटा नहीं कर पा रहे है तो उसे टुकड़ों में बांटे और फिर अलग-अलग करके भेजें। 

Advertisement
First Published - September 4, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement