facebookmetapixel
Advertisement
10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भावकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचे

…और ब्लैकबेरी मोबाइल पर फील गुड कॉल

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:01 AM IST

देश के चार लाख ब्लैकबेरी सेवा के ग्राहक अब राहत की सांस ले सकते हैं।संचार मंत्री ए.राजा ने शुक्रवार को कहा कि ब्लैकबेरी को लेकर सुरक्षा से संबंधित विवाद को एक या दो सप्ताह में सुलझा लिया जाएगा।


नई दिल्ली में 3-जी सेवाओं पर आयोजित एक कांफ्रेंस में बोलते हुए राजा से जब ब्लैकबेरी सेवा के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ब्लैकबेरी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को 1-2 सप्ताह में सुलझा लिया जाएगा।


इस मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार संस्था पहले ही बातचीत कर रही है। सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मसलों पर बातचीत हुई है, सुरक्षा एजेंसियों के संतुष्ट होने के बाद सारी समस्याएं हल हो जाएंगी।’ पिछले कुछ सप्ताह से कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जो ब्लैकबेरी सेवा प्रदान करती है।


आला अधिकारी सुरक्षा से जुड़े मसले का हल निकालने के लिए जुटे हुए हैं। ब्लैकबेरी सेवा उस समय प्रकाश में आई जब इस बात पर आपत्तियां उठीं कि सुरक्षा एजेंसियां इसके डेटा का मानीटरिंग नहीं कर सकतीं। इसका सर्वर विदेश में होता है और नियमों के उल्लंघन से सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Advertisement
First Published - April 26, 2008 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement