facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

Intel ने गोकुल सुब्रमण्यम को भारत का अध्यक्ष नियुक्त किया

Advertisement

राजस्व के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर उत्पादक इंटेल का अमेरिका के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा डिजाइन और इंजीनियरिंग केंद्र है।

Last Updated- September 27, 2023 | 10:27 PM IST
Intel: After Q2 results, chip company announced layoff of employees, biggest fall in shares in 50 years Intel: Q2 Results के बाद चिप कंपनी ने कर दिया एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान, 50 साल की रिकॉर्ड गिरावट से हिला ग्लोबल मार्केट

चिप क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंटेल कॉर्पोरेशन ने गोकुल सुब्रमण्यम को इंटेल इंडिया के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। वह देश में नवोन्मेष, क्रॉस-ग्रुप दक्षता और इंटेल उत्पादों के निष्पादन सहित कंपनी की संपूर्ण इंजीनियरिंग और डिजाइन परिचालन संभालेंगे।

इस घोषणा से कुछ महीने पहले इंटेल की कंट्री हेड एन राय ने सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के रूप में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

इंटेल इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (बिक्री, विपणन और संचार समूह – एसएमजी) संतोष विश्वनाथन भारत में इंटेल के संपूर्ण कारोबार की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे, जिसमें नए राजस्व और विकास के अवसर भी शामिल हैं।

राजस्व के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर उत्पादक इंटेल का अमेरिका के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा डिजाइन और इंजीनियरिंग केंद्र है। बेंगलूरु और हैदराबाद में इसकी अत्याधुनिक डिजाइन इकाइयां हैं।

कंपनी अब तक भारत में नौ अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुकी है और देश में अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) और नवोन्मेष में अपनी मौजूदगी को गहरा कर रही है। सुब्रमण्यम 11 वर्षों से भी अधिक समय से इंटेल के साथ जुड़े हुए हैं।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement