facebookmetapixel
Advertisement
Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,550 का स्तरWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा हो

इंफोसिस का Danske Bank के साथ 454 मिलियन डॉलर का सौदा, बैंक की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में करेगी मदद

Advertisement

इस डील के तहत इंफोसिस के पास इस बैंक के डिजिटल सिस्टम में बदलाव करने की जिम्मेदारी होगी।

Last Updated- June 26, 2023 | 2:15 PM IST
Infosys Q4 Results

इंफोसिस (Infosys) ने Danske Bank के साथ लांग-टर्म डील का ऐलान किया है। कंपनी ने यह डील बैंक की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जरूरतों को गति देने के लिए की है। इस डील के तहत इंफोसिस के पास इस बैंक के डिजिटल सिस्टम में बदलाव करने की जिम्मेदारी होगी।

इस डील की अवधि 5 साल है और इस अनुमानित समझौते का मूल्य 45.4 करोड़ है। कंपनी ने एक्सचेजों को बताया कि इस डील को तीन साल के लिए रिन्यू भी किया जा सकता है।

इस समझौते के हिस्से के रूप में इंफोसिस भारत में डांस्के बैंक के आईटी केंद्र को भी खरीदेगी। इस केंद्र में फिलहाल 1,400 से अधिक कर्मचारी है।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी को उम्मीद है कि इस डील का लेनदेन वित्त वर्ष 2023-2024 की दूसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा।

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा, “हमें डांस्के बैंक के लिए काम करने और बैंक को अपने रणनीतिक विकास एजेंडे में तेजी लाने में मदद को लेकर अपना समृद्ध अनुभव प्रदान करने में खुशी हो रही है।”

डैन्स्के बैंक का हेड ऑफिस डेनमार्क में है। यह बैंक व्यक्तियों और कंपनियों के साथ-साथ बड़े निगमों और संस्थानों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement