facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

Oil imports: अमेरिका से तेल आयात बढ़ाने की तैयारी में भारत, हरदीप पुरी बोले- ‘जितना तेल आएगा, उतना अच्छा’

भारत अब अपने ऊर्जा स्रोतों को और ज्यादा विविध बना रहा है। पुरी ने बताया कि ब्राजील और अर्जेंटीना जैसे देशों के साथ नई साझेदारियों पर काम हो रहा है।

Last Updated- January 21, 2025 | 8:35 PM IST
Hardeep Singh Puri

भारत अब अपनी ऊर्जा की जरूरतों के लिए अमेरिका की ओर देख रहा है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को साफ किया कि भारत अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने के लिए तैयार है। उन्होंने यह बयान SIAM के अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दिया।

पुरी ने कहा, “हमने अपने तेल सप्लायर्स की संख्या 27 से बढ़ाकर 39 कर दी है। अगर अमेरिका से और ज्यादा तेल आता है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं।”

अमेरिकी तेल की तरफ उम्मीदें

पुरी ने बताया कि अमेरिकी ऊर्जा नीति में हो रहे बदलाव भारत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर सवाल ये है कि भारत अमेरिका से ज्यादा ऊर्जा खरीदेगा या नहीं, तो जवाब है- हां।”

तेल के नए रास्ते खोज रहा है भारत

भारत अब अपने ऊर्जा स्रोतों को और ज्यादा विविध बना रहा है। पुरी ने बताया कि ब्राजील और अर्जेंटीना जैसे देशों के साथ नई साझेदारियों पर काम हो रहा है।

‘तेल की कमी नहीं, बाजार में बहार है’

पुरी ने ग्लोबल तेल बाजार पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “दुनिया में तेल की कोई कमी नहीं है। अमेरिका, ब्राजील, गयाना, सूरीनाम और कनाडा जैसे देशों से भरपूर सप्लाई हो रही है।”

फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों पर जोर

भारत में एथेनॉल को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए पुरी ने कहा कि देश ने 20% एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा, “हम 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए कृषि और उद्योगों को जोड़ना जरूरी है।”

अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से हटने पर पुरी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन ये जरूर बताया कि भारत साफ-सुथरी ऊर्जा और मोबिलिटी में नवाचार पर ध्यान दे रहा है।

First Published - January 21, 2025 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट