facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

अब IIP में दिखेगा पानी और कचरे का हिसाब, जल्द आएगा नया इंडेक्स!

Advertisement

सांख्यिकी मंत्रालय जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और गैस आपूर्ति जैसी सेवाओं को IIP में जोड़ने पर कर रहा विचार, फरवरी 2026 में होगा बदलाव

Last Updated- March 10, 2025 | 10:43 PM IST
IIP growth

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय अगले साल फरवरी में जारी होने वाले नए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) श्रृंखला में जल संग्रहण उपचार एवं आपूर्ति, सीवरेज, अपशिष्ट संग्रहण, उपचार और निपटान जैसी गतिविधियों के आंकड़े शामिल करने पर विचार कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी है।

इन गतिविधियों को आईआईपी सूचकांक में शामिल करने के लिए मंत्रालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर से सलाह मिले हैं। इसके अलावा लघु खनिजों का उत्खनन और गैस आपूर्ति समेत अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, ‘अगर हम आईआईपी पर अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों की तुलना करें तो हमें कुछ गतिविधियों के आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं।

अगर वे महत्त्वपूर्ण और उनकी जरूरत है तो हम नए संशोधन में इनमें से कुछ गतिविधियों को शामिल करने के तरीके तलाश रहे हैं। हालांकि, विनिर्माण श्रेणियों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इन गतिविधियों को उसी के अनुसार समायोजित किया जाएगा।’

आईआईपी एक समग्र संकेतक है जो औद्योगिक उत्पादनों में हुए अल्पकालिक बदलावों को मापता है और हर महीने अर्थव्यवस्था में औद्योगिक गतिविधि के सामान्य स्तर के लिए एक महत्त्वपूर्ण आंकड़ा है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र के सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) के लिए जरूरी इनपुट तैयार करता है।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement