facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

MP: 22 नए खनिज ब्लॉक्स की नीलामी के साथ देश में अग्रणी मध्य प्रदेश, होगी 38,100 करोड़ की कमाई

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी के इस ताजा दौर के बाद देश में कुल नीलाम खनिज ब्लॉक्स की संख्या 324 हो गई है

Last Updated- September 24, 2023 | 9:16 AM IST
Madhya Pradesh Mining

Madhya Pradesh Mining: मध्य प्रदेश के खनन विभाग द्वारा नीलामी के लिए रखे गये 51 खनिज ब्लॉक्स में से 22 खनिज ब्लॉक्स को नीलाम करने में कामयाबी मिली है। इनमें से चार ब्लॉक्स ‘महत्वपूर्ण खनिज’ (क्रिटिकल मिनरल्स) के हैं।

विभाग के अनुमान के मुताबिक, इन खदानों में काम शुरू होने के बाद 38,100 करोड़ रुपये की राशि खनिज राजस्व के रूप में प्राप्त होगी। ताजा दौर की नीलामी के बाद प्रदेश में अब तक नीलाम किए गए ब्लॉक्स की संख्या 68 तक पहुंच चुकी है जो देश में सर्वाधिक है।

खनिज संसाधन मंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद

प्रदेश के खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशानिर्देशों के अनुरूप ही हमारा विभाग इस बात को लेकर तत्पर है कि प्रदेश के खनिज संसाधनों और उनसे अर्जित राजस्व का इस्तेमाल प्रदेश की आम जनता के हित में किया जाए।’ उन्होंने कहा कि इससे खनिज के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।

Also Read: MP: शहरी लोगों के लिए जल्द आएगी नई आवास योजना, CM शिवराज ने किया ऐलान

खनन मंत्रालय ने एक ट्वीट करके कहा, ‘मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी के इस ताजा दौर के बाद देश में कुल नीलाम खनिज ब्लॉक्स की संख्या 324 हो गई है। इनमें से सबसे अधिक 68 ब्लॉक्स मध्य प्रदेश द्वारा नीलाम किए गए हैं।’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश खनन सुधारों की मदद से न केवल राज्य सरकार के राजस्व में इजाफा कर रहा है बल्कि हम खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न भी साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

MP में जुलाई में मिले थे 14 क्रिटिकल मिनरल्स

प्रदेश ने गत जुलाई महीने में रिकॉर्ड 51 ब्लॉक्स को नीलामी के लिए रखा था उनमें 14 क्रिटिकल मिनरल्स थे। इनमें बॉक्साइट, आयरन, चूना पत्थर, मैगनीज, ग्रेफाइट, वेनेडियम के साथ प्लेटिनम समूह के खनिज आदि शामिल थे।

Also Read: Hettich ने किया इंदौर में 600 करोड़ का निवेश, खोला मैनुफैक्चरिंग प्लांट

First Published - September 24, 2023 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट