facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

MP: शहरी लोगों के लिए जल्द आएगी नई आवास योजना, CM शिवराज ने किया ऐलान

Advertisement

इसके लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसके नाम पर कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

Last Updated- September 23, 2023 | 6:40 PM IST
Madhya Pradesh Sikho Kamao Yojana by Shivraj Singh Chouhan

MP New Housing Scheme: मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्रों के लिए एक नई आवास योजना जल्दी पेश की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chuahan) ने इंदौर में एक जनसभा में की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के रहवासियों को अपने भूखंड पर मकान बनाने में राज्य सरकार की ओर से मदद मुहैया की जाएगी।

प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, ‘यह योजना हाल ही में घोषित मुख्यमंत्री जन आवास योजना से अलग होगी।’ उन्होंने कहा कि एक बार योजना के आधिकारिक रूप से लॉन्च हो जाने के बाद इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराजह सिंह चौहान ने गत 15 अगस्त को ‘मुख्यमंत्री जन आवास योजना’ की शुरुआत की थी और सरकार इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम कर रही है। चौहान ने हाल ही में कहा था कि इसके लिए आवदेन आमंत्रित करने का काम शीघ्र किया जाएगा। आवेदनों की जांच करने के बाद सूची बनाई जाएगी।

सरकार के मुताबिक जो लोग किसी वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल नहीं हो पाए, वे इस योजना के तहत आवास पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस योजना के लिए भी पात्रता अन्य आवास योजनाओं क अनुरूप ही होगी।

इसके लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसके नाम पर कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोग जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है वे मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 23, 2023 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement