facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एयरसेल-आरकॉम की वसूली अब खतरे में

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एयरसेल और आरकॉम की दिवालियापन वसूली प्रभावित होगी और दूरसंचार कंपनियों को ऋण लेने में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Last Updated- February 16, 2026 | 8:53 AM IST
Supreme Court
Representative Image

बैंकरों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से एयरसेल और रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की दिवालियापन कार्यवाही से जुड़ी वसूली प्रभावित हो सकती है। न्यायालय के निर्णय में कहा गया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आवंटित स्पेक्ट्रम को कॉरपोरेट परिसंपत्ति के रूप में नहीं माना जा सकता है जिसे ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) के तहत पुनर्गठित किया जा सके।

बैंकरों ने कहा कि इस फैसले से क्रेडिट मूल्यांकन ढांचे में भी बदलाव आने की उम्मीद है और ऋणदाताओं द्वारा दूरसंचार कंपनियों को ऋण देते समय उपलब्ध सुरक्षा की प्रकृति का पुनर्मूल्यांकन किए जाने की संभावना है।

एक वरिष्ठ बैंकर ने नाम नहीं छापे जाने के अनुरोध के साथ कहा कि इस अदालती फैसले से दो कॉरपोरेट दिवालिया मामलों (एयरसेल और रिलायंस कम्युनिकेशंस) से जुड़ी वसूली प्रक्रिया प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा, ‘वसूली की जो भी संभावना थी, वह अब खत्म हो गई है।’ उन्होंने कहा कि बैंक अब ज्यादा वसूली नहीं कर पाएंगे।

एयरसेल पर 13,500 करोड़ रुपये से अधिक जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस पर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था।

उन्होंने यह भी कहा कि दूरसंचार कंपनियों को भविष्य में धन देने के लिए इस पहलू (स्पेक्ट्रम को एक कॉरपोरेट संपत्ति के रूप में नहीं माना जा सकता है) के संदर्भ गंभीरता से विचार करना होगा, क्योंकि सबसे मूल्यवान सुरक्षा (स्पेक्ट्रम) अब उपलब्ध नहीं होगी। बैंकर ने कहा, ‘ऋणदाताओं को यह आकलन करना होगा कि ऋण के लिए किस वैकल्पिक सुरक्षा पर विचार किया जा सकता है अन्यथा, यह एक असुरक्षित जोखिम बन जाएगा।’

इससे वोडाफोन आइडिया के फंड जुटाने की राह भी प्रभावित हो सकती है, जो बैंकों और अन्य स्रोतों से ऋण वित्त पोषण के तहत लगभग 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की तलाश में है। बैंक कंपनी के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं और कंपनी को नए ऋण देने के संबंध में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement