facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Neysa जुटा रही 1.2 अरब डॉलर, एआई क्रांति को मिलेगा नया जोर

Advertisement

नेयसा ने 1.2 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई, जिससे भारत में एआई क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार संभव होगा।

Last Updated- February 16, 2026 | 8:33 AM IST
artificial intelligence
Representative Image

एआई आधारित क्लाउड सेवा प्रदाता नेयसा इक्विटी और ऋण के माध्यम से कुल 1.2 अरब डॉलर जुटा रही है। ब्लैकस्टोन से संबद्ध निजी इक्विटी फंडों और सह-निवेशकों ने इक्विटी पूंजी के माध्यम से इसमें 60 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इस इक्विटी निवेश के आधार पर, नेयसा ऋण वित्तपोषण के माध्यम से अतिरिक्त 60 करोड़ डॉलर की रकम जुटाएगी।

कोष जुटाए जाने से जुड़ी प्रक्रिया में भाग लेने वाले अन्य निवेशकों में टीचर्स’ वेंचर ग्रोथ, टीवीएस कैपिटल, 360 वन ऐसेट्स और नेक्सस वेंचर्स शामिल हैं। फर्म के मूल्यांकन को साझा नहीं किया गया। नेयसा भारत में तेजी से बढ़ने वाला एआई एक्सेलरेशन क्लाउड प्लेटफॉर्म है जो उद्यमों और सरकारी संस्थाओं को मिशन-क्रिटिकल समाधान मुहैया कराता है। कंपनी को इंडियाएआई मिशन द्वारा अपने अनुमोदित क्लाउड सेवा प्रदाताओं में से एक के रूप में चुना गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह फंडिंग भारत में 20,000 से अधिक जीपीयू के नेयसा के नियोजित विस्तार और तैनाती के लिए एक ठोस प्रोत्साहन प्रदान करती है, जिससे देश की एआई क्रांति को सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।

नेयसा के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी शरद सांघी ने कहा, ‘भारत की एआई महत्त्वाकांक्षा को बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन ग्रेड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने और चलाने की जरूरत है। नेयसा, इंडियाएआई मिशन के लक्ष्यों के हिसाब से सॉवरेन कंप्यूट की एग्जीक्यूशन लेयर और एआई रिसर्च इनेबलमेंट और अपनाने पर फोकस कर रही है।’ नेयसा ने अब तक 5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। वर्ष 2024 में फर्म ने मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स और एनटीटीवीसी के नेतृत्त्व में सीड फंडिंग में 2 करोड़ डॉलर जुटाए थे। अक्टूबर 2024 में, फर्म ने फिर से सीरीज ए में 3 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई।   बीएस

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement